Voltas का शेयर 5% लुढ़का, Q4 में मुनाफा घटने से बिकवाली

Voltas Stock Price: वित्त वर्ष 2024 के लिए वोल्टास का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर 248.11 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 136.22 करोड़ रुपये था। वोल्टास के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। शेयर 8 मई को सुबह बीएसई पर गिरावट के साथ 1281.40 रुपये पर खुला

अपडेटेड May 08, 2024 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में Voltas की कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल इनकम 4,202.88 करोड़ रुपये रही।

Voltas Share Price: होम अप्लायंसेज कंपनी वोल्टास लिमिटेड के शेयर में 8 मई को 9 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। मार्च 2024 तिमाही के लिए कंपनी के वित्तीय नतीजे अच्छे नहीं रहने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। वोल्टास का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 22.75 प्रतिशत घटकर 110.64 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट कंपनी के अधिक खर्चों की वजह से है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 143.23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा कमाया था।

वोल्टास का शेयर 8 मई को सुबह बीएसई पर गिरावट के साथ 1281.40 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक नीचे आया और 1261.65 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1319.10 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 43600 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 1,527.25 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 1,249.65 रुपये है। सर्किट लिमिट 10 प्रतिशत है।

मार्च 2024 तिमाही में कितनी आय


वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल इनकम 4,202.88 करोड़ रुपये रही, जो साल भर पहले की समान अवधि में 2,956.8 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च एक साल पहले की इसी अवधि के 2,761.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,044.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Sai Swami Metals and Alloys की दमदार शुरुआत, शेयर 90% के प्रीमियम पर लिस्ट; तुरंत लगा अपर सर्किट

Voltas को FY24 में कितना मुनाफा

Voltas ने कहा कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर 248.11 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 136.22 करोड़ रुपये था। कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल इनकम बढ़कर 12,481.21 करोड़ रुपये हो गई, जो सालभर पहले 9,498.77 करोड़ रुपये थी। वोल्टास के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस पर बैंक की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

Amkay Products IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर पहुंचे अपर सर्किट पर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।