Amkay Products IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर पहुंचे अपर सर्किट पर

Amkay Products IPO Listing: एमके प्रोडक्ट्स (Amkay Products) के शेयरों की आज BSE SME पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 748 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें मेडिकल डिस्पोजेबल्स और डिवाइसेज बनाने वाली एमके प्रोडक्ट्स की कारोबारी सेहत और आईपीओ के पैसों का कैसे इस्तेमाल होगा?

अपडेटेड May 08, 2024 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Amkay Products IPO Listing: एमके प्रोडक्ट्स का ₹12.61 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अप्रैल से 3 मई तक खुला था। आज इसके शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Amkay Products IPO Listing: मास्क और पल्स ऑक्सीमीटर्स जैसे मेडिकल डिस्पोजेबल्स और डिवाइसेज बनाने वाली एमके प्रोडक्ट्स (Amkay Products) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 748 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 55 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 104.50 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Amkay Products Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 109.72 रुपये (Amkay Products Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.49 फीसदी मुनाफे में हैं यानी निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो चुका है।

    Amkay Products IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    एमके प्रोडक्ट्स का ₹12.61 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अप्रैल से 3 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 748.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 173.04 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 987.34 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 973.14 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 22.92 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी नई मशीनरी लगाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Amkay Products के बारे में

    एमके प्रोडक्ट्स की शुरुआत अक्टूबर 2007 में हुई थी। यह मेडिकल डिवाइसेज, डिस्पोजेबल्स, फेस मास्क, एल्कोहॉल स्वैब्स, लैंसेट नीडल्स, न्यूबलाइजर्स, पल्स ऑक्सीमीटर्स, सर्जन कैप्स जैसे हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स बनाकर बेचती है। इसके दो मैनुफैक्चरिंग यूनिट ठाणे में हैं और ठाणे में ही एक वेयरहाउस है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 3.13 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में तेजी से गिरकर 1.47 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि फिर स्थिति सुधरी और वित्त वर्ष 2023 में इसे 1.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 2.15 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हो चुका है।

    Storage Tech & Automation IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट, आईपीओ निवेशकों की बल्ले-बल्ले

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।