Get App

Hot Stocks: डी-मार्ट सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, बस कुछ हफ्तों में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

Hot Stocks: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी के लिए वीकली चार्ट पर 22,220 का स्तर काफी अहम है। इससे नीचे जाने पर इंडेक्स फिर 22,000 तक गिर सकता है। वहीं ऊपर की ओर इसे 22,600 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल निफ्टी ने अपने 20-दिनों के डेली मूविंग एवरेज (DMA) को तोड़ दिया है, जिसके चलते बिकवाली शुरू हुई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 08, 2024 पर 9:59 PM
Hot Stocks: डी-मार्ट सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, बस कुछ हफ्तों में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
Hot Stocks: नेस्ले इंडिया का शॉर्ट-टर्म में 6.4 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Hot Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार 8 मई को भी गिरावट का रुख जारी है। टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल, बुल्स और बेयर्स के बीच बाजार पर पकड़ बनाने की लड़ाई जारी हैं और बेंचमार्क इंडेक्स का ट्रेंड न तो बहुत बुलिश है और न ही बहुत बेयरिश। सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट, ओम मेहरा ने बताया कि निफ्टी के लिए वीकली चार्ट पर 22,220 का स्तर काफी अहम है। इससे नीचे जाने पर इंडेक्स फिर 22,000 तक गिर सकता है। वहीं ऊपर की ओर इसे 22,600 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल निफ्टी ने अपने 20-दिनों के डेली मूविंग एवरेज (DMA) को तोड़ दिया है, जिसके चलते बिकवाली शुरू हुई है। मेहरा ने कहा कि 22,000 से 22,550 के स्तर के बीच बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

इसके साथ ही ओम मेहरा ने 3 स्टॉक्स भी बताए, जिन पर दांव लगाकर निवेशक शॉर्ट-टर्म में 7% तक कमाई कर सकते हैं-

1. एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 5,000 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 4,450 रुपये पर लगाने की सलाह दी जाती है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 7 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। डी-मार्ट का शेयर हायर हाई और लोअर लो का स्ट्रक्चर बना रहा है, जो लगातार तेजी का संकेत दे रहा है। फिलहाल यह शेयर अपने 20 दिनों के शॉर्ट-टर्म और 50 दिनों के मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो बताता है कि बुल्स गैंग की स्टॉक पर पकड़ काफी मजबूत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें