Hot Stocks: बस कुछ हफ्तों के लिए खरीदे ये 2 शेयर, 10% तक हो सकती है कमाई, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Hot Stocks Today: शेयर बाजार ने नए वित्त वर्ष 2025 की शानदार शुरुआत की। बाजार में बुल्स गैंग साफतौर पर हावी दिखे। टेक्निकल एक्सपर्ट ने कहा कि मार्च के मध्य से जो करेक्शन शुरू हुआ था, ऐसा लगता है कि वो अब खत्म हो रहा है। निफ्टी यहां से 22,500 के अपने नए ऑलटाईम हाई को छूने की ओर बढ़ सकता है। वहीं नीचे की ओर 22,200 तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 5:00 PM
Hot Stocks Today: पिरामल फार्मा का शेयर शॉर्ट-टर्म में 7% तक चढ़ सकता है

Hot Stocks Today: शेयर बाजार ने नए वित्त वर्ष 2025 की शानदार शुरुआत की। बाजार में बुल्स गैंग साफतौर पर हावी दिखे। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन के कारोबार के दौरान अपना नया हाई छुआ। एंजल वन (Angel One) के टेक्निकल एनालिस्ट, राजेश भोसले ने कहा कि मार्च के मध्य से जो करेक्शन शुरू हुआ था, ऐसा लगता है कि वो अब खत्म हो रहा है। निफ्टी यहां से 22,500 के अपने नए ऑलटाईम हाई को छूने की ओर बढ़ सकता है। वहीं नीचे की ओर 22,200 तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

राजेश भोषले ने इसके साथ ही 2 स्टॉक्स भी सुझाए, जिनपर दांव लगाकर निवेशक शॉर्ट-टर्म में 10% तक मुनाफा कमा सकते हैं

1. ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 670 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 579 रुपये पर लगाना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 10% तक रिटर्न दे सकता है। ICICI प्रूडेंशियल के शेयर को पिछले करीब 2 सालों से 600 रुपये के आसपास पर्याप्त रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब इसने इस स्तर को मजबूती के साथ पार कर लिया है और चार्ट पर स्टॉक एक 'इनवर्स हेड एंड शोल्डर' बुलिश पैटर्न बनाता हुआ दिख रहा है।


वीकली चार्ट पर स्पष्ट ब्रेकआउट के साथ इसके वॉल्यूम में उछाल और मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक्स की उपस्थिति भी देखी जा रही है। इसके अलावा डेली चार्ट एक मूविंग एवरेज क्रॉसओवर का संकेत भी दिख रहा है है, जिसमें 50-दिनों का EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) नीचे से 200-दिनों के SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) को पार कर रहा है। इन सब टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए हम शेयर में 609 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह देते हैं।

Image431032024

2. पीरामल फार्मा (Piramal Pharma)

इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 138 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 123 रुपये पर लगाना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 7% तक रिटर्न दे सकता है। पिरामल फार्मा के शेयरों में 88 रुपये से 149 रुपये तक की जोरदार उछाल के बाद, स्टॉक में पिछले कुछ महीनों में अच्छा करेक्शन देखने को मिला है। हालांकि अब कीमतों में एक बार फिर पॉजिटिव मोमेंटम दिखाई देने लगा है।

यह भी ध्यान दिए जाने वाली बात है कि हालिया गिरावट कम वॉल्यूम पर हुआ, जबकि तेजी इससे अधिक वॉल्यूम के साथ आई है, जो स्टॉक के कंसॉलिडेट होने का संकेत देता है। इसके अलावा सिंगल डेली कैंडल पर इसका भाव 20, 50 और 89 दिनों के EMA से ऊपर बंद हुआ है, जो एक दुर्लभ और बुलिश का संकेत है। इन सब टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए हम इस शेयर को 129 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह देते हैं।

Image531032024

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Globus Spirits शेयर में 13% का बंपर उछाल, इस वजह से खरीदने की मची होड़; क्या आएगी और तेजी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।