Hot Stocks Today: पिछले हफ्ते के भारी उठापटक के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने इस हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ की है। 560 अंकों की तेजी के साथ 73,648.62 पर वहीं निफ्टी 189 अंक बढ़कर 22.336 पर बंद हुआ। हालांकि टेक्निकल एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी यह दावा करना जल्दबाजी होगी कि बाजार पर एक बार फिर बुल्स गैंग की पकड़ मजबूत हो गई है। उन्होंने सावधनी बरतने की सलाह दी है। एंजल वन (Angel One) में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट, ओशो कृष्ण ने बताया निफ्टी इंडेक्स को 22,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं 21,800-21,700 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। वहीं ऊपर की ओर इसका 20-दिनों का EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज), 22300 के स्तर पर है। इसके ऊपर 22,430 से 22,500 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है।
इसके साथ ही ओशो कृष्ण ने निवेशकों के लिए 2 स्टॉक्स भी बताएं, जिनपर दांव लगाकर बस कुछ हफ्तों में 8.5 फीसदी तक की कमाई की जा सकती है।
1. बायर क्रॉपसाइंस (Bayer Cropscience)
इस बीच डेली चार्ट पर, शेयर में 'कप एंड हैंडल' पैटर्न से ब्रेकआउट देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में तेजी की संभावना का संकेत दे रहा है। ऑसिलेटर के मोर्चे पर भी, अहम टेक्निकल इंडिकेटर्स से बुलिश संकेत मिल रहा है। इसे देखते हुए इस शेयर में 5,680-5,650 के रेंज में खरीदारी की सलाह दी जाती है।
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 2,170 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 1,890 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 8 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। रेमंड के प्राइस वॉल्यूम में बीते शुक्रवार को अच्छी उछाल देखी गई और स्टॉक भाव 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। फिलहाल स्टॉक एक अपट्रेंड में है, जो डेली चार्ट पर अपने सभी प्रमुख EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे एक तेजी का संकेत मिल रहा है।
टेक्निकल नजरिए से देखें तो, शेयर ने 'फ्लैग' फॉर्मेशन से ब्रेकआउट दिया है। साथ ही इसने अपने एक मजबूत रेजिस्टेंस जोन को मजबूती से पार कर लिया है। ऑसिलेटर के मोर्चे पर, इसका 14-दिनों की अवधि वाला RSI (सापेक्ष शक्ति सूचकांक) और MACD (मूविंग एवरेज कनवर्जेंटस डायवर्जेंस), दोनों से मोमेंटम के जारी रहने का संकेत मिल रहा है। यह नियर टर्म में स्टॉक में तेजी बने रहने का संकेत है। इसे देखते हुए इस शेयर को 1,990 से 1,970 के बीच खरीदने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।