Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप की एक कंपनी शेयरहोल्डर्स को 250 फीसदी का डिविडेंड बांटने जा रही है। इसके शेयर निवेशकों के लिए एक साल में मल्टीबैगर साबित हुए हैं और निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है। यहां बात हो रही है टाटा ग्रुप की कंपनी बनारस होटल्स (Benares Hotels) की। बनारस होटल्स के शेयरों ने एक साल में रॉकेट की स्पीड से निवेशकों को रिटर्न दिया है। वहीं दूसरी तरफ अब यह हर शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड बांटने जा रही है। 10 रुपये की फेस वैल्यू के हिसाब से यह डिविडेंड 250 फीसदी है। शेयरों की बात करें तो BSE पर अभी यह 8961.95 रुपये के भाव (19 अप्रैल का बंद भाव) पर है।
Benares Hotels का डिविडेंड बांटने का शानदार रहा है रिकॉर्ड
बनारस होटल्स का डिविडेंड बांटने का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वर्ष 2001 से लेकर अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब इसने फाइनल डिविडेंड नहीं दिया था। वर्ष 2021 में इसने किसी फाइनल डिविडेंड का ऐलान नहीं किया था। वर्ष 2020 में इसने हर शेयर पर 75 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके बाद वर्ष 2022 में 100 रुपये और फिर वर्ष 2023 में 200 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। अब इस बार कंपनी ने 25 रुपये के ही फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है जिस पर अभी शेयहोल्डर्स की मंजूरी लेनी बाकी है।
शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
बनारस होटल्स के शेयर पिछले साल 20 अप्रैल 2023 को 3415.00 रुपये पर थे। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद 10 महीने से भी कम समय में यह 194 फीसदी उछलकर 1 फरवरी 2024 को 10051.00 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई से यह करीब 11 फीसदी डाउनसाइड है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।