Get App

Hot Stocks: ये 2 शेयर कुछ हफ्तों में बनाएंगे पैसा, जान लें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस

Hot Stocks Today: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 22,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं 21,800-21,700 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। वहीं ऊपर की ओर इसका 20-दिनों का EMA, 22300 के स्तर पर है। इसके ऊपर 22,430 से 22,500 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 7:47 PM
Hot Stocks: ये 2 शेयर कुछ हफ्तों में बनाएंगे पैसा, जान लें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
Hot Stocks Today: रेमंड का शेयर शॉर्ट-टर्म में शेयर 8 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है

Hot Stocks Today: पिछले हफ्ते के भारी उठापटक के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने इस हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ की है। 560 अंकों की तेजी के साथ 73,648.62 पर वहीं निफ्टी 189 अंक बढ़कर 22.336 पर बंद हुआ। हालांकि टेक्निकल एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी यह दावा करना जल्दबाजी होगी कि बाजार पर एक बार फिर बुल्स गैंग की पकड़ मजबूत हो गई है। उन्होंने सावधनी बरतने की सलाह दी है। एंजल वन (Angel One) में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट, ओशो कृष्ण ने बताया निफ्टी इंडेक्स को 22,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर तत्काल सपोर्ट है। वहीं 21,800-21,700 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। वहीं ऊपर की ओर इसका 20-दिनों का EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज), 22300 के स्तर पर है। इसके ऊपर 22,430 से 22,500 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है।

इसके साथ ही ओशो कृष्ण ने निवेशकों के लिए 2 स्टॉक्स भी बताएं, जिनपर दांव लगाकर बस कुछ हफ्तों में 8.5 फीसदी तक की कमाई की जा सकती है।

1. बायर क्रॉपसाइंस (Bayer Cropscience)

इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 6,100 से 6,200 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 5,370 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 8.5 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। बायर क्रॉपसाइंस के शेयर ने पिछले कुछ कारोबारी सेशन के दौरान 200-दिनों के SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) से जोरदार वापसी की है। साथ ही इसने 5,550 रुपये के अहम रेजिस्टेंस जोन को भी निर्णायक रूप से पार कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें