Get App

Hot Stocks: ग्रेफाइट इंडिया सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, कुछ हफ्तों में मिल सकता है 14-15% रिटर्न

Buzzing Stocks in News: टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स को 22,800-23,000 के जोन में अगला रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। ऐतिहासिक रूप से भी, अप्रैल का महीना निफ्टी के लिए काफी अच्छा रहता आया है। ऐसे में इंडेक्स में बुलिश ट्रेंड के बने रहने का अनुमान है। रजानी ने कहा कि नीचे की ओर 22,300 का स्तर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 7:14 PM
Hot Stocks: ग्रेफाइट इंडिया सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, कुछ हफ्तों में मिल सकता है 14-15% रिटर्न
Hot Stocks: ग्रेफाइट इंडिया का शेयर शॉर्ट-टर्म में 15% तक रिटर्न दे सकता है

Hot Stocks Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 9 अप्रैल को कारोबार शुरू होते ही अपने नए उच्च्तम स्तर पर पहुंच गए। निफ्टी ने 22,765.30 का अपना नया ऑलटाइम हाई छुआ। पिछले कुछ हफ्तों से निफ्टी इंडेक्स ने खुद का लचीला रखते हुए ग्लोबल इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट, विनय रजानी का मानना है कि निफ्टी इंडेक्स को 22,800-23,000 के जोन में अगला रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। ऐतिहासिक रूप से भी, अप्रैल का महीना निफ्टी के लिए काफी अच्छा रहता आया है। ऐसे में इंडेक्स में बुलिश ट्रेंड के बने रहने का अनुमान है।

रजानी ने कहा कि नीचे की ओर 22,300 का स्तर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करता है और ट्रेडर्स इसे स्टॉप लॉस के रूप में रख सकते हैं। इसके साथ ही विनय रजानी ने 3 स्टॉक्स भी सुझाएं, जिन पर दांव लगाकार निवेशक अगले कुछ हफ्तों में 15% तक की कमाई कर सकते हैं।

1. रेडिंगटन लिमिटेड (Redington Ltd)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 255 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 199.5 रुपये पर लगाना चाहिए। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर निवेशकों को 15 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। रेडिंगटन के शेयर पिछले 6-हफ्ते से जारी कंसॉलिडेशन से बाहर निकल गए हैं। कीमतों में तेजी को वॉल्यूम में उछाल से भी सपोर्ट मिला है। वीकली चार्ट पर शेयर ने हायर टॉप और हायर बॉटम का फार्मेशन बनाया है और जो इसमें बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें