Hot Stocks: सेंसेक्स और निफ्टी आज 29 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुक्रवार को आई गिरावट के बावजूद बाजार में अंदरखाने बुलिश मोमेंटम बना हुआ है और 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति देखने' को मिल रही है। ब्रोकरेज फर्म एंजल के टेक्निकल एनालिस्ट, राजेश भोषले का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स को शॉर्ट-टर्म में 22,600 से 22,800 के स्तर के बीच चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नीचे की ओर इसे 22,300 पर तत्काल सपोर्ट है, जो इसके 20-EMA के स्तर के बराबर है।
इसके साथ ही राजेश भोषले ने निवेशकों के लिए 2 स्टॉक्स भी सुझाए, जिन पर दांव लगाकर शॉर्ट-टर्म में 8.4 फीसदी तक कमाई हो सकती है-
1. इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India)
इसके अलावा RSI स्मूथेंड इंडिकेटर ने हाल ही में स्टॉक में खरीदारी के मौके का संकेत दिया है। इन टेक्निकल स्ट्रक्चर को देखते हुए इंजीनियर्स इंडिया को 236-234 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
2. एनएलसी इंडिया (NLC India)
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 265 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 238 रुपये पर लगाना है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 6 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। NLC इंडिया के शेयर पिछले कुछ समय से एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे थे और इसे 240-245 रुपये के रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब इसने निर्णायक रूप से इस स्तर को पार कर लिया है, जो ब्रेकआउट की पुष्टि करता है।
वीकली चार्ट पर भी, कीमतें पहले से ही ऊपर की ओर बढ़ रही थी। हालांकि हाल में थोड़ा करेक्शन देखा गया था। लेकिन इस ब्रेकआउट के साथ, अब मोमेंटम एक बार फिर से बुल्स के पक्ष में जाता दिख रहा है, जो इसमें अपट्रेंड के शुरू होने का संकेत है। इसके अलावा, इस ब्रेकआउट को ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल और डेली चार्ट पर मजबूत कैंडलस्टिक पैटर्न से भी सपोर्ट मिल रहा है। इसे देखते हुए इस शेयर को 250-248 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।