Hotel Stocks में 50% उछाल, जानिए किन शेयरों में निवेश से बंपर कमाई होना तय है

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की पहली तिमाही में एवरेज रूम रेट कोविड से पहले के मुकाबले 20-25 फीसदी ज्यादा रहे। इससे कंपनियों के रेवेन्यू की ग्रोथ 24 फीसदी से ज्यादा रही

अपडेटेड Sep 09, 2022 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
दो साल पहले लॉकडाउन से सबसे ज्यादा नुकसान होटल इंडस्ट्री को उठाना पड़ा था। ऑक्युपेंसी घटकर जीरो पर आ गई थी।

Hotel Stocks Price: होटल कंपनियों के शेयरों में 50 फीसदी तेजी आई है। इन कंपनियों की बुनियादी स्थितियां भी मजबूत दिख रही हैं। इससे पता चलता है कि इंडिया में होटल इंडस्ट्री कोरोना की महामारी की मार के बाद तेजी से रिकवर कर रही है। दो साल पहले लॉकडाउन से सबसे ज्यादा नुकसान होटल इंडस्ट्री को उठाना पड़ा था। ऑक्युपेंसी घटकर जीरो पर आ गई थी। इससे कंपनियों को अपने कॉस्ट स्ट्रक्चर में बदलाव करने को मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने भविष्य को ध्यान में रख अपनी कॉस्ट बढ़ाई और रणनीति बदली।

कोरोना से जुड़ी पाबंदियां पूरी तरह से हटने पर आर्थिक गतिविधियां फिर से सामान्य स्तर पर लौट आई हैं। इससे लोग होलीडे के लिए लोग निकल रहे हैं। बिजनेस के लिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रेवल शुरू हो गया है।

इंडियन होटल्स, EIH और Lemon Tree Hotels के शेयरों में तेजी आई है। जून के लो लेवल से EIH के शेयर करीब 57 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में Indian Hotels के शेयर करीब 46 फीसदी चढ़े हैं, जबकि Lemon Tree के शेयर 30 फीसदी चढ़े हैं।


ICICI Direct Research की रिपोर्ट में कहा गया है, "ग्रोथ और मार्जिन के लिहाज से फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में होटल इंडस्ट्री की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। इकोनॉमी पूरी तरह से ओपन होने से कॉर्पोरेट डिमांड के साथ ही मीटिंग, इनसेंटिव ट्रैवल, कॉन्फ्रेंसेज और एग्जिबिशंस शुरू हो गए हैं।"

इससे होटल कंपनियों को रूम टैरिफ बढ़ाने में मदद मिली है। ग्लोबल रिसर्च फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटी से मध्यम अवधि में होटल इंडस्ट्री में रूप की डिमांड सप्लाई से ज्यादा रह सकती है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ऑक्युपेंसी रेट 68 फीसदी से ज्यादा हो जाने की उम्मीद है। अगले फाइनेंशियल ईयर में यह 70 फीसदी पर पहुंच जाएगा। इससे रूम रेट्स बढ़ेंगे।

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की पहली तिमाही में एवरेज रूम रेट कोविड से पहले के मुकाबले 20-25 फीसदी ज्यादा रहे। इससे कंपनियों के रेवेन्यू की ग्रोथ 24 फीसदी से ज्यादा रही। ICICI Direct की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्युपेंसी और एआरआर ग्रोथ की वजह से इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मार्जिन में और इजाफा देखने को मिलेगा।

ICICI Direct ने Indian Hotels, EIH, Lemon Tree Hotels और ईजी ट्रिप प्लैनर्स के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। जेफरीज ने भी इंडियन होटल्स को अपनी पसंद बताया। Indian Hotel Company के शेयर 9 सितंबर (शुक्रवार) को 1.13 फीसदी चढ़कर 312 रुपये पर बंद हुए। Lemon Tree Hotles के शेयर 4.42 फीसदी चढ़कर 80.35 रुपये पर बंद हुए। EIH के शेयर 3.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 188 रुपये पर बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।