Get App

Hotel Stocks Rally: RBI के लिक्विडिटी सपोर्ट से HLV, EIH होटल्स के शेयर 20% तो Royal Orchid के शेयर 10% उछले

RBI द्वारा कॉन्टैक्ट-इनटेंसिव सेक्टर्स को दिए गए इन लिक्विडिटी सपोर्ट से आज शेयर बाजार में होटल स्टॉक्स 20% तक उछल गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2021 पर 12:07 PM
Hotel Stocks Rally: RBI के लिक्विडिटी सपोर्ट से HLV, EIH होटल्स के शेयर 20% तो Royal Orchid के शेयर 10% उछले

कोरोन वायरस से प्रभावित कॉन्टैक्ट-इनटेंसिव सेक्टर्स के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने 15,000 करोड़ रुपये की ऑन-टैप लिक्विडिटी विंडो (on-tap liquidity window) की शुरुआत की है। इससे होटल, रेस्टोरेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, टूरिज्म और ब्यूटी पार्लर के साथ स्पा सेंटर्स को आसानी से बैंक से लोन मिल सकेगा। 

15,000 करोड़ रुपये की यह लिक्विडिटी विंडो 31 मार्च, 2022 तक खोली जा रही है, जिसमें 3 साल के रेपो रेट के बराबर ब्याज लगेगा।  RBI द्वारा कॉन्टैक्ट-इनटेंसिव सेक्टर्स को दिए गए इन लिक्विडिटी सपोर्ट से आज शेयर बाजार में होटल स्टॉक्स 20% तक उछल गए।

होटल स्टॉक्स जैसे HLV, EIH Associated Hotels के शेयर में RBI के इस फैसले के कारण आज 20% सर्किट लगा और इनके स्टॉक्स अपने 52-Weeks High पर पहुंच गए। HLV के शेयर 19.89% चढ़कर 10.85 रुपये पर बंद हुए। वहीं, EIH के शेयर 20% उछलकर 373 रुपये पर बंद हुए।

RBI के इस फैसले से Royal Orchid Hotels के शेयर 10% चढ़कर 93 रुपये तक पहुंच गए जो इसका 52-Weeks High है। हालांकि, इसके शेयर NSE पर 8.07% की तेजी के साथ 91.05 रुपये पर बंद गुए। इसी तरह Indian Hotels के शेयर भी 6% उछलकर अपने 52 सप्ताह की नई ऊंचाई 144 रुपये पर पहुंच गए।

इन होटल स्टॉक्स में भी लगा अपर सर्किट

गुजरात होटल्स (Gujarat Hotels) के शेयर में आज 5% अपर सर्किट लगा और इसके शेयर 194.75 रुपये पर बंद हुए। वहीं, लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree) के शेयर में भी 5% की तेजी आई ये 45 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। इसके शेयर 3.61% की तेजी के साथ 44.50 रुपये पर बंद हुए।

Chalet Hotels के शेयर 4.3 फीसदी की तेजी के साथ 195.40 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि इसके स्टॉक्स आज 2.40% की तेजी के साथ 191.95 रुपये पर बंद हुए। Reliance Securities के हेड स्ट्रैटिजिस्ट बिनोद मोदी ने कहा कि लिक्विडिटी सपोर्ट से आने वाले महीनों में इकोनॉमिक एक्टिविटीज में गति आएगी।

वहीं, RBI के लिक्विडिटी सपोर्ट पर CapitalVia Global Research की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट लिखिता चेपा ने कहा कि इससे होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री को फायदा होगा, लेकिन नियर टर्म में इन स्टॉक्स का आउटलुक अनस्टेबल (Unstable) है। इसलिए निवेशक इन सेक्टर्स के स्टॉक्स को चुनने में सावधानी बरतें। उन्हीं कंपनियों पर दांव लगाएं जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें