एक्सपर्ट्स के सुझाए 6 इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है दमदार कमाई

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि पिछले कुछ सेशन से कमजोरी के बाद निफ्टी में अब मजबूती के संकेत बनते नजर आ रहे है क्योंकि निफ्टी ने निचले स्तरों से बाउंसबैक दिखाया है ।

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 10:08 AM
आज के टॉप इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है दमदार कमाई

मंगलवार यानी 08 मार्च के कारोबार में भारतीय बाजारों में लगातार 4 दिनों की गिरावट पर लगाम लगता नजर आया और उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 581 अंक की बढ़त के साथ 53,424 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 16,013 के स्तर पर बंद हुआ।

कल के कारोबार में Sun Pharma सेंसेक्स के टॉप गेनर में शामिल रहा। उसके बाद Tata Consultancy Services (TCS), NTPC, Wipro, Tech Mahindra, Dr Reddy's, UltraTech Cement और Infosys का नंबर रहा।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो कल बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.46 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स, फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स, प्राइवेट सेक्टर बैंक, ऑटो इंडेक्स और फार्मा इंडेक्स 0.8-2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं मेटल इंडेक्स में 1.48 फीसदी की गिरावट रही।


बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो आज बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। 10.00 बजे के आसपास सेंसेक्स 361.88 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 53,785.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 110.10 अंक की उछाल के साथ 16100 के पार कारोबार कर रहा है। सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो फार्मा, आईटी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त दिखा रहे है। वहीं मेटल इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की तेजी दिखा रहा है।

यह भी पढ़े - Stock In News: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे आपकी जोरदार कमाई , इनसे हरगिज ना चूके नजर

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि पिछले कुछ सेशन से कमजोरी के बाद निफ्टी में अब मजबूती के संकेत बनते नजर आ रहे है क्योंकि निफ्टी ने निचले स्तरों से बाउंसबैक दिखाया है । हालांकि निफ्टी के लिए नियर टर्म में नेगेटिव ट्रेंड बरकरार है और इसको 16250-16400 का ऊपरी स्तर मजबूत रजिस्टेंस बना हुआ है।

आज के टॉप इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है दमदार कमाई

च्वाइंस ब्रोकिंग के सुमित बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

L&T Finance Holdings: खरीदें, लक्ष्य 65-67 रुपये, स्टॉपलॉस 60 रुपये

BHEL: खरीदें, लक्ष्य 52.50-55 रुपये, स्टॉपलॉस 47.50 रुपये

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल्स

Cipla: खरीदें, लक्ष्य 1,010 रुपये, स्टॉपलॉस 950 रुपये

Bharat Forge: खरीदें, लक्ष्य 645 रुपये, स्टॉपलॉस 600 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

ICICI Bank: खरीदें, लक्ष्य 710 रुपये, स्टॉपलॉस 630 रुपये

Indian Oil: खरीदें, लक्ष्य 130 रुपये, स्टॉपलॉस 108 रुपये

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।