Stock In News: खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे आपकी जोरदार कमाई , इनसे हरगिज ना चूके नजर

Stock In News Today: यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 9:14 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में रही हलचल, बनाए रखें नजर।

Stock In News Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

INDUSIND BANK पर फोकस

MFI लोन मामले में प्रॉसेस से जुड़ी खामियां मिलीं है। मामले की स्वतंत्र समीक्षा के लिए Deloitte नियुक्त किया था। स्वतंत्र समीक्षा में मैनेजमेंट की बात सही निकली है। बिना ग्राहकों के कंसेंट के BFIL ने 8.87 करोड़ रुपये के लोन बांटे है।


फोकस में ONGC / OIL INDIA / HOEC

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध से कच्चे तेल में उबाल आया है। ब्रेंट का भाव $128 डॉलर के ऊपर निकला है।

यह भी पढ़े-US के बैन के बावजूद ग्लोबल बाजारों में पैनिक नहीं, SGX NIFTY में हल्की गिरावट, DOW फ्यूचर्स में बढ़त

फोकस में INTERGLOBE AVIATION / SPICEJET

केंद्र सरकार ने दो साल बाद 24 मार्च से रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को एक बार फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। भारत सरकार ने 27 मार्च 2022 से भारत के लिए/भारत से शेड्यूल्ड कमर्शियल इंटरनेशनल पैसेंजर उड़ानों को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत सरकार ने करीब दो साल बाद देश में 27 मार्च से एक बार फिर से इंटरनेशनल कमर्शियल उड़ानों को कोरोना गाइडलाइंस के अनुपालन के साथ एक बार फिर शुरू करने का फैसला किया है।

ZYDUS Life पर फोकस

Zydus Life ने US की कंपनी से NULIBRY दवा को खरीदा है। इस करार के तहत कंपनी को NULIBRY के ग्लोबल राइट्स मिलेंगे।

ISGEC पर फोकस

कंपनी को सीमेंट Waste Heat Recovery Boilers का ऑर्डर मिला है।

ATUL पर फोकस

सल्फर ब्लैक मैन्युफैक्चरिंग का क्षमता विस्तार किया है। सालाना उत्पादन क्षमता 26 हजार टन होगी।

PNB HOUSING पर फोकस

फंड जुटाने को लेकर कंपनी की बोर्ड बैठक आज होगी।

SUN PHARMA पर फोकस

Taro ने The Proactiv Company का अधिग्रहण पूरा किया है। Taro नेThe Proactiv Company को $99.3 Mn में खरीदा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।