US के बैन के बावजूद ग्लोबल बाजारों में पैनिक नहीं, SGX NIFTY में हल्की गिरावट, DOW फ्यूचर्स में बढ़त

यूक्रेन युद्ध का दुनियाभर के बाजारों पर असर दिख रहा है। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए थे। Dow 184 अंकों की गिरावट के साथ 32632 पर बंद हुआ था।

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 8:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के BAN के बावजूद ग्लोबल बाजारों में पैनिक नहीं है।

अमेरिका के BAN के बावजूद ग्लोबल बाजारों में पैनिक नहीं है। DOW फ्यूचर्स 120 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY, एशियाई बाजारों में भी तेजी के संकेत मिल रहे है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे।

यूक्रेन युद्ध का दुनियाभर के बाजारों पर असर दिख रहा है। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए थे। Dow 184 अंकों की गिरावट के साथ 32632 पर बंद हुआ था। S&P 500 में 0.72% की गिरावट आई थी। Nasdaq 35 अंक फिसलकर बंद हुआ। - US ने रूस से आयात होने वाले ऑयल-गैस पर प्रतिबंध लगाया था।

इस बीच यूक्रेन संकट और महंगाई बढ़ने की आशंका से रिकॉर्ड ऊंचाई की तरफ सोना बढ़ा। COMEX GOLD का भाव 2050 डॉलर के पार निकला है। घरेलू मार्केट में कीमतें 55 हजार के पास पहुंच गई है। चांदी में भी उछाल देखने को मिली है।


यह भी पढ़े - NSE IPO की जिम्मेदारी नए CEO पर, मौजूदा CEO लिमये ने दूसरे चरण के कार्यकाल से इनकार किया

वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी है। ब्रेंट का भाव $128 के करीब बरकरार है। सोने की कीमतों में भी तेजी जारी है। PALLADIUM की कीमतों में करीब 10% की तेजी देखने को मिली है। लंदन मेटल एक्सचेंज ने NICKLE ट्रेडिंग पर रोक लगाई है।Aluminum की कीमतों में 4% की गिरावट देखने को मिली है।

रूस पर US का बैन

US ने रूस से इंपोर्ट होने वाले तेल-गैस पर पाबंदी लगाई है। US के बाद UK ने भी रूस के तेल-गैस पर पाबंदी लगाई है। यूके ने कहा है कि साल अंत तक रूस के तेल-गैस पर निर्भरता घटाएंगे । वहीं यूएस प्रेसिडेट Biden ने कहा किUS का मकॆसद रूसी इकोनॉमी को टारगेट करना है। कुछ सहयोगी देश क्रूड बैन की स्थिति में नहीं है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 25.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 24,973.73 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.70 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.37 फीसदी चढ़कर 17,056.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 20,579.93 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.16 फीसदी टूटकर 3,288.31 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।