Get App

8 ऐसे निफ्टी स्टॉक जो 2020 के लेवल से नीचे कर रहे ट्रेड, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

इस बीच निफ्टी के 50 में से 26 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने निफ्टी से बेहतर रिटर्न दिया है जबकि 24 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने निफ्टी से खराब प्रदर्शन किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 1:54 PM
8 ऐसे निफ्टी स्टॉक जो 2020 के लेवल से नीचे कर रहे ट्रेड, आइए डालते हैं इन पर एक नजर
इन अंडरपरफॉर्म की लिस्ट में अभी भी 8 स्टॉक ऐसे है जो 2020(31 दिसंबर 2020) के लेवल से नीचे नजर आ रहे है।

2021 में अब तक निफ्टी में करीब 23 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस बीच निफ्टी के 50 में से 26 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने निफ्टी से बेहतर रिटर्न दिया है जबकि 24 स्टॉक ऐसे रहे है जिन्होंने निफ्टी से खराब प्रदर्शन किया है। इन अंडरपरफॉर्म की लिस्ट में अभी भी 8 स्टॉक ऐसे है जो 2020(31 दिसंबर 2020) के लेवल से नीचे नजर आ रहे है। हालांकि मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इन 8 में से 4 स्टॉक ऐसे है जिनमें कमजोरी की तुलना मजबूती वाले प्वाइंट ज्यादा है।

Hero MotoCorp Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 3110.00 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह 2461.80 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में मजबूत प्वाइंट की तुलना में कमजोर प्वाइंट ज्यादा है।

Dr. Reddy's Laboratories Ltd. | 2021 में इस स्टॉक में करीब 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2020 को यह स्टॉक 5205.10 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 7 दिसंबर 2021 को यह4520.70 रुपये के स्तर पर दिख रहा था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक वर्तमान में इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें