सिर्फ 2 दिनों में एक खिलाड़ी ने कमाया 7% रिटर्न, जानें आज किन स्टॉक्स पर है खिलाड़ियों की नजर

रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 6.53% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और Learn Markets Online.com के मनीष शर्मा के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY-2

दूसरे दिन की समाप्ति पर मनीष शर्मा की टॉप कॉल SUVEN PHARMA रही जिसने 0.50% रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत की टॉप कॉल BRIGADE ENT रही जिसने 0.30% रिटर्न दिया


दूसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे की टॉप कॉल WELSPUN CORP रही जिसने 3.6% रिटर्न दिया

KHILADI DAY-2 RETURN

दूसरे दिन की समाप्ति पर मनीष शर्मा के सुझाये स्टॉक्स ने 2.79% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 3.48% का रिटर्न दिया

दूसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 6.53% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Learn Markets Online.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला स्टॉकः BUY ICICI Bank

मनीष ने कहा कि इस स्टॉक में 728 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 790 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 710 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

स्पेशालिटी केमिकल स्टॉक 2022 में अब तक 20% फिसला, ब्रोकरेज ने कहा खरीदें, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Poonawalla Fincorp

प्रशांत ने इस स्टॉक में 273 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 245 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 330 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Axis Bank

रूपक ने कहा कि इसमें 764 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 860 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 734 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Tata Consumer Products

प्रशांत ने इस स्टॉक में 775 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 745 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 880 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

TATA CONSUMER और ESCORTS पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश रिपोर्ट

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।