NDTV के लिए 17 अक्टूबर को खुलेगा Adani Group का ओपन ऑफर, जानिए प्राइस से लेकर हर जरूरी डिटेल

इस ऑफर के लिए 294 रुपये प्रति शेयर प्राइस तय किया गया है, जो 1.67 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदने के लिए है। अगर यह पूरी तरह सब्सक्राइब होता है तो ऑफर 492.81 करोड़ रुपये का होगा

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 11:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौतम अडानी की अगुआई वाले अडानी ग्रुप ने 23 अगस्त को वीसीपीएल के अधिग्रहण के जरिये इस न्यूज नेटवर्क में मेजॉरिटी स्टेक खरीदने की योजना का ऐलान किया था

Adani Group open offer for NDTV : अडानी ग्रुप मीडिया कंपनी न्यू डेल्ही टेलीविजन लि. (New Delhi Television Ltd) यानी NDTV में अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 17 अक्टूबर को ओपन ऑफर लॉन्च करेगा, जो 1 नवंबर तक खुला रहेगा। इस ऑफर का प्रबंधन कर रही जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि इसके लिए ड्राफ्ट लेटर ऑफ ऑफर (DLOF) 7 सितंबर को सेबी के पास जमा कर दिया गया है।

मार्केट प्राइस से 40 फीसदी कम कीमत

इस ऑफर के लिए 294 रुपये प्रति शेयर प्राइस तय किया गया है, जो 1.67 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदने के लिए है। अगर यह पूरी तरह सब्सक्राइब होता है तो ऑफर 492.81 करोड़ रुपये का होगा।


हालांकि, यह ऑफर शेयर के एक दिन पहले यानी बुधवार के क्लोजिंग प्राइस 488.20 रुपये से 40 फीसदी कम है। इस खबर के बाद गुरुवार, 8 सितंबर को शेयर में लोअर सर्किट लग गया और 5 फीसदी की गिरावट के साथ 264 रुपये के आसपास बना हुआ है।

BNP Paribas के रायचौधरी ने कहा, एशियाई बाजारों के मुकाबले इंडियन शेयरों का प्रीमियम चिंता की बात है

अडानी ने 23 अगस्त को बताई थी योजना

गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अडानी ग्रुप ने 23 अगस्त को वीसीपीएल के अधिग्रहण के जरिये इस न्यूज नेटवर्क में मेजॉरिटी स्टेक खरीदने की योजना का ऐलान किया था। वीसीपीएल के पास NDTV की एक प्रमोटर एंटिटी आरआरआरआर होल्डिंग की 99.99 फीसदी हिस्सेदारी है।

VCPL ने 2009-10 में RRPR Holding को 403.85 करोड़ रुपये लोन दिया था। इसके बदले में आरआरआरआर द्वारा लेंडिंग एंटिटी को कन्वर्टिबल जारी किए गए थे, जिसकी न्यूज चैनल कंपनी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी है।

Multibagger Stocks: 30 रुपये से ₹23,000 पहुंची शेयर की कीमत, सिर्फ 13,000 का निवेश कर लोग बन गए करोड़पति

वारंट्स के साथ VCPL को लोन नहीं चुकाने की स्थिति में RRRR में उन्हें 99.9 फीसदी हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार था। Adani Group ने पहले वीसीपीएल के नए ओनर से उसे खरीदा और बकाया कर्ज को एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी में बदलने के ऑप्शन का इस्तेमाल किया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।