अडानी पावर (Adani Power) ने आज यानी 3 अगस्त 2022 को वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। जिसके मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1,619% बढ़कर 4,780 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष वर्ष की जून तिमाही में कंपनी को 278 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ था।
वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड कुल आय 108.91% बढ़कर 13,723 करोड़ हो गई। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 6,568.86 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 15,509 करोड़ हो गई। जो एक साल पहले की जून तिमाही में 7,213.21 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 227% बढ़कर 7,506 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 2,292 करोड़ रुपये रहा था।
फर्म ने कहा कि पूरे देश में गर्मी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार की वजह से वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में बिजली की मांग में वृद्धि देखने को मिली।
कंपनी ने कहा कि Q1 FY23 के लिए कुल बिजली की मांग 404.8 बिलियन यूनिट (BU) थी। जो Q1 FY22 की बिजली मांग से 18.6% ज्यादा रही।
आज यानी 3 अगस्त 2022 को बाजार बंद होने के समय 3.59 बजे एनएसई पर ये शेयर 3.36 प्रतिशत या 11.05 रुपये चढ़कर 339.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 344.95 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 70.35 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने 344.95 का हाई और 321.30 का लो स्तर छुआ है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)