वोल्टाज (VOLTAS) के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.5% घटकर 109 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 122.4 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय बढ़ी है जबकि EBITDA Margin में कमी देखने को मिली।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 55.1% बढ़कर 2768 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 1785 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 28.7% बढ़कर 175 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 136 करोड़ रुपये रहा था।
MORGAN STANLEY की Voltas पर राय
MORGAN STANLEY ने Voltas पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 1160 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के AC मार्जिन और प्रोजेक्ट बिजनेस से निराशा हुई है। पिछली तिमाही यानी कि जून तिमाही में AC मार्केट में कंपनी का 24.1% शेयर रहा है। जबकि मार्च तिमाही में एसी में कंपनी का मार्केट शेयर 19.5 प्रतिशत रहा था।
CLSA ने Voltas पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 930 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने कम मार्जिन के दम पर मार्केट शेयर बढ़ाया है। वहीं कमजोर मार्जिन के चलते नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। मार्केट में बढ़ी हुई स्पर्धा और लागत के बढ़ने की वजह से मार्जिन में गिरावट नजर आई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)