Adani Transmission Ltd का मार्केट कैप 16 अगस्त 2022 के कारोबार में पहली बार 4 लाख करोड़ रुपये का स्तर हिट करते दिखा। गौरतलब है कि इस स्टॉक में इस साल 104 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक ने लगातार 3 कारोबारी सत्र में बढ़त के बाद अपना यह ऑल टाईम हाई टच किया है।
आज यह स्टॉक इंट्राडे में बीएसई पर 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 3,586.95 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाता नजर आया। इस क्रम में इसका मार्केट कैप 4.01 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अगस्त महीने में अब तक यह स्टॉक 15 फीसदी भागा है जबकि जुलाई में इसने 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई थी। यह अगस्त 2021 के बाद देखने को मिला सबसे बड़ा मासिक उछाल था।
Adani Transmission का स्टॉक 4 लाख करोड़ मार्केट कैप का माइलस्टोन छुने वाला भारत का 15वां और अड़ानी ग्रुप का दूसरा स्टॉक बन गया है। इसके पहले Reliance Industries, Tata Consultancy Services, HDFC Bank, Infosys, Hindustan Unilever, ICICI Bank, Life Insurance Corp of India, HDFC, State Bank of India, Bajaj Finance, Adani Green Energy, Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank और ITC ने यह प्रतिमान हासिल किए है।
अडानी ग्रुप लगातार अलग-अलग कारोबार में विस्तार कर रहा है। बाजार जानकारों को अडानी ग्रुप के इस स्टॉक में आगे तेजी की अच्छी संभावना नजर आ रही है जिसके चलते अडानी ग्रुप के सभी लिस्टेंड स्टॉक मल्टीबैगर रिटर्न देते नजर आ रहे है।
दिलचस्प बात यह है कि Adani Transmission का स्टॉक केवल 2 ब्रोकरेज हाउस की कवरेज में शामिल है। इसमें से Jefferies ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग दे रखी है वहीं DAM Capital ने इसको sell रेटिंग दे रखी है।
हाल ही में कंपनी ने 30 जून 2022 को खत्म हुए पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। नतीजे अच्छे नहीं रहे थे। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी और यह 168 करोड़ रुपये पर रहा था। इसी तरह इस अवधि में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर11 फीसदी की बढ़त के साथ 3,249.74 करोड़ रुपये पर रही थी। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी के ऊपर 32,170 करोड़ रुपये का कर्ज था जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है।
Adani Transmission भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की विद्युत वितरण कंपनी है। बाजार में इसके हिस्सेदारी 22 फीसदी है।