शानदार आगाज के बाद Tega Industries में अब क्या करें, खरीदें-बेचें या बने रहें, जानें मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

Tradingo के पार्थ न्याति का कहना है कि Tega Industries कोलकाता स्थिति कंपनी है, इसके फंडामेटल्स काफी मजबूत हैं। आगे कंपनी काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 10:18 PM
Story continues below Advertisement
GCL Securities के रवि सिंघल के मुताबिक जिन लोगों ने इस स्टॉक में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया है उनको इस स्टॉक में बने रहना चाहिए ।

Tega Industries ने आज दलाल स्ट्रीट पर अपने निवेशकों को 300 रुपये प्रति शेयर का लिस्टिंग गेन देते हुए शानदार आगाज किया। फिलहाल अभी एनएसई पर यह शेयर 730 रुपये के आसपास नजर आ रहा है जो 453 रुपये प्रति शेयर के अपने अपरप्राइस बैंड से करीब 60 फीसदी ऊपर है।

GCL Securities के रवि सिंघल के मुताबिक जिन लोगों ने इस स्टॉक में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किया है उनको इस स्टॉक में बने रहना चाहिए । वहीं जिन्होंने लिस्टिंग गेन के लिए पैसे लगाए है उनको 60 फीसदी मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए और बाकी निवेश में 680 रुपये के ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ बने रहना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि पोजिशनल ट्रेडर 840 रुपये के लक्ष्य वर्तमान लेवल पर भी 3-6 महीने की अवधि के लिए इस स्टॉक में खरीदारी कर सकते है।

Tega Industries IPO: शेयर बाजार में हुई दमदार लिस्टिंग, NSE पर 67.77% प्रीमियम के साथ 760 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर


Tradingo के पार्थ न्याति का कहना है कि Tega Industries कोलकाता स्थिति कंपनी है, इसके फंडामेटल्स काफी मजबूत हैं। आगे कंपनी काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। नए निवेशक पैसा लगाने के लिए इसमें गिरावट पर इंतजार कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों ने लॉन्ग टर्म के नजरिए से इसमें पैसे लगाए हैं और जिनको अलॉटमेंट मिल गया है उनको 690 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इस शेयर में बने रहना चाहिए।

Tega Industries पर अपने बुलिश होने की वजह पर बात करते हुए रवि सिंघल ने कहा कि इस स्टॉक का वैल्यूएशन इसके ग्लोबल पीयर्स के सामान्य है। हालांकि इसका ग्रोथ रेट इसके ग्लोबल पीयर्स की तुलना में ज्यादा बेहतर है। इसको ध्यान में रखते हुए उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 की अगली 2 तिमाहियों में कंपनी के तिमाही नतीजे काफी जोरदार रहेंगे।

पॉलिमर बेस्ड मिल लाइनर्स बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी Tega Industries के शेयरों की लिस्टिंग आज दमदार रही। BSE पर कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 66.23% प्रीमियम के साथ 753 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 67.77% प्रीमियम के साथ 760 रुपए पर हुई है। Tega Industries के शेयरों का इश्यू प्राइस 453 रुपए था। कंपनी का इश्यू 1 दिसंबर को खुला और 3 दिसंबर को बंद हुआ था। इसके IPO में निवेशकों ने काफी दिलचस्पी जताई थी और इसका इश्यू 219 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।