Tega Industries IPO: शेयर बाजार में हुई दमदार लिस्टिंग, NSE पर 67.77% प्रीमियम के साथ 760 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 10:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tega Industries के शेयरों की दमदार लिस्टिंग का अनुमान पहले से था

Tega Industries Share Price: पॉलिमर बेस्ड मिल लाइनर्स बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी Tega Industries के शेयरों की लिस्टिंग आज दमदार रही। BSE पर कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 66.23% प्रीमियम के साथ 753 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 67.77% प्रीमियम के साथ 760 रुपए पर हुई है। Tega Industries के शेयरों का इश्यू प्राइस 453 रुपए था।

सभी एनालिस्ट्स ने Tega Industries के शेयरों को खरीदने की सलाह दी थी। कंपनी के बिजनेस ग्रोथ की संभावनाओं के साथ कारोबार में प्रतियोगिता कम होने और आला तबके के सेगमेंट में कंपनी के बिजनेस को देखते हुए इसे खरीदने की सलाह दी गई थी।

Medplus Health Services का IPO आज खुलेगा, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?


कंपनी का इश्यू 1 दिसंबर को खुला और 3 दिसंबर को बंद हुआ था। इसके IPO में निवेशकों ने काफी दिलचस्पी जताई थी और इसका इश्यू 219 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 2021 में जितने में IPO आए हैं उनमें सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन के आधार पर यह तीसरे नंबर पर है। Tega Industries से ज्यादा सब्सक्रिप्शन लेटेंट एनालिटिक्स और पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजिस के इश्यू का हुआ था।

QIB पोर्शन जहां 215.45 गुना सब्सक्राइब हुआ और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII या HNI) को 666.9 गुना सब्सक्रिप्शन मिले, वहीं रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 29.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू से 619.23 करोड़ रुपये जुटाए, जो पूरी तरह शेयरहोल्डर्स द्वारा बिक्री के लिए लाया गया ऑफर फॉर सेल था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।