Get App

निफ्टी के 18200 के ऊपर जानें के बाद दिखेगी जोरदार तेजी, इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव 2-3 हफ्ते में होगी जोरदार कमाई

वीआईपी इंडस्ट्रीज में 550 रुपए स्टॉपलॉस के साथ 660 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 12:04 PM
निफ्टी के 18200 के ऊपर जानें के बाद दिखेगी जोरदार तेजी, इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव 2-3 हफ्ते में होगी जोरदार कमाई
वीआरएल लॉजिस्टिक्स में 460 रुपए स्टॉपलॉस के साथ 575 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट के संतोष मीणा का कहना है कि 11 जनवरी के निफ्टी 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। हालांकि इसके लिए 18,100-18,200 पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ऊपर की तरफ निफ्टी इस लेवल को तोड़ देता है तो फिर इसमें हमें और तेजी आती दिखेगी। वहीं, निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 17,800 इमीडिएट सपोर्ट और 17,640-17,500 पर बड़ा सपोर्ट है।

बैंक निफ्टी आउटपरफार्म करता दिख रहा है। इसके लिए 38,300-38,500 पर इमीडिएट रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ऊपर की तरफ ये लेवल टूटता है तो फिर 39,500-40,000 के तरफ की रैली देखने को मिल सकती है। वहीं नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए 38,000-37,750 पर पहला सपोर्ट है। उसके बाद 37,300-37,000 पर बड़ा सपोर्ट जोन है।

बाजार की आज की चाल

बाजार ने आज तेजी का चौका लगाया है। निफ्टी 18200 के करीब दिख रहा है। तेजी में RIL,ICICI BANK,KOTAK और HDFC का सबसे ज्यादा योगदान है। निफ्टी बैंक में 400 अंकों की जोरदार तेजी है। मिडकैप इंडेक्स भी आधा फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें