1 रुपए के इस पेनी स्टॉक ने 1 साल में दिया 7,000% का रिटर्न, आइए डालते हैं इस पर एक नजर

Simplex Papers के प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 महीनें से इसमें बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है.

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 11:14 AM
अगर किसी ने 1 साल पहले इस शेयर में 1 रुपए के भाव पर 1 लाख रुपए लगाए होते तो उसको 71 लाख रुपए मिल रहे होते।

पेनी स्टॉक में निवेश करना बहुत जोखिम का काम है लेकिन अगर कंपनी के बिजनेस मॉडल और फंडामेंटल्स मजबूत हों तो कम समय में ही इनमें जोरदार कमाई हो सकती है। Simplex Papers का शेयर एक ऐसा ही उदाहरण है। ये पेपर प्रोडक्ट स्टॉक पिछले 1 साल में 1 रुपए से बढ़कर 71.30 रुपए पर आ गया है। इस अवधि में इसने अपने शेयरधारकों को 7,000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Simplex Papers के प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 महीनें से इसमें बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। पिछले 1 हफ्ते में इस मल्टी बैगर पेनी शेयर में पांचों कारोबारी दिन लोअर सर्किट लगा है। 1 हफ्ते में शेयर 14 फीसदी टूटा है। पिछले 1 महीनें में इस पेनी स्टॉक ने 122.70 रुपए का ऑल टाइम हाई छुआ। उसके बाद से ही ये लगातार बिकवाली के दबाव में है। 1 महीने में इसने सिर्फ 2.50 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में इस शेयर ने 1500 फीसदी का रिटर्न दिया है और 4.41 रुपए से बढ़कर 71.30 रुपए पर आ गई है।

इसी तरह पिछले 1 साल में ये शेयर 1 रुपए से बढ़कर 71.30 रुपए पर आ गया है। 1 साल में इस शेयर में 7000 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।


Infosys Q3 Preview | डैमलर डील, सभी वर्टिकल्स में ग्रोथ से मजबूत हो सकती है टॉपलाइन, गाइडैंस में सुधार संभव

Simplex Papers के शेयर प्राइस हिस्ट्री के आधार पर देखें तो अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 हफ्ते पहले 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपए घटकर 86 हजार रुपए हो गए होते। वहीं, अगर किसी ने 1 लाख रुपए 1 महीनें पहले लगाए होते तो उसको अभी 1.02 रुपए मिल रहे होते। इसी तरह अगर किसी ने ये एक लाख रुपए 6 महीनें पहले लगाए होते तो उसको आज 16 लाख रुपए मिल रहे होते। अगर किसी ने 1 साल पहले इस शेयर में 1 रुपए के भाव पर 1 लाख रुपए लगाए होते तो उसको 71 लाख रुपए मिल रहे होते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।