Ambuja Cements 5% की मजबूती के साथ नए रिकॉर्ड हाई पर, अब फंड रेजिंग प्लान से मिला सपोर्ट

अम्बुजा सीमेंट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक 16 सितंबर को होनी, जिसमें इक्विटी शेयर, कनवर्टिबल और/ या कोई अन्य इलिजिबल सिक्योरिटी जारी करके पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
इस साल मई में अडानी ग्रुप (Adani Group) ने अम्बुजा और एसीसी में होलसिम की हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Ambuja Cements Shares : अम्बुजा सीमेंट्स के शेयर बुधवार, 14 सितंबर को इंट्राडे में बीएसई पर 5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 511.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो उनका रिकॉर्ड हाई है। खास बात यह रही कि बाजार में कमजोरी के बावजूद शेयर दमदार प्रदर्शन कर रहा है।

    दरअसल कंपनी ने कहा कि फंड रेजिंग प्लान पर विचार करने के लिए उसके बोर्ड की शुक्रवार, 16 सितंबर, 2022 को एक बैठक होगी। इस खबर के बाद शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, बाद में तेजी कुछ सीमित हो गई और दोपहर 12.15 बजे शेयर 3.60 फीसदी की बढ़त के साथ 504 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

    क्या है कंपनी की योजना


    कंपनी ने मंगलवार को ट्रेडिंग सेशन खत्म होने के बाद कहा, “अम्बुजा सीमेंट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक 16 सितंबर को होनी, जिसमें इक्विटी शेयर, कनवर्टिबल और/ या कोई अन्य इलिजिबल सिक्योरिटी जारी करके पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।” कंपनी ने कहा कि इसके लिए सभी जरूरी रेगुलेटरी या स्टैच्युरी मंजूरियां ली जाएंगी।

    Zomato की तेजी पर ब्रेक, एक्सपर्ट से जानिए अब इस शेयर में क्या करें

    पिछले एक हफ्ते में शेयर 14 फीसदी मजबूत हो चुका है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 1 फीसदी ही तेजी देखने को मिली है। बीते एक महीने के दौरान शेयर में 30 फीसदी की दमदार रैली दर्ज की गई है।

    अडानी की हुईं अम्बुजा और एसीसी सीमेंट

    इस साल मई में अडानी ग्रुप (Adani Group) ने अम्बुजा (63.19 फीसदी) और एसीसी (4.48 फीसदी, अम्बुजा की एसीसी में प्रत्यक्ष रूप से 50 फीसदी हिस्सेदारी है) में होलसिम की हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। इस अधिग्रहण के चलते दोनों स्टॉक में 26 फीसदी का ओपन ऑफर लाना पड़ा था। 10.5 अरब डॉलर की इस डील की वैल्यू में 4 अरब डॉलर का ओपन ऑफर शामिल था।

    क्या है अम्बुजा सीमेंट का प्लान

    उधर, अम्बुजा जून, 2023 तक उत्तर में 1.5 एमटी सीमेंट ग्राइंडिंग कैपेसिटी की स्थापना, ईस्ट रीजन में कैलेंडर वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में 3 एमटी/ 7 एमटी क्लिंकर/ सीमेंट ग्राइंडिंग कैपेसिटी क्षमता की स्थापना के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके बाद उसकी क्षमता 31.5 एमटी से बढ़कर 40 एमटी हो जाएगी। इसके अलावा, अम्बुजा की पश्चिम में कैपेसिटी बढ़ाकर 50 एमटी कैपेसिटी हासिल करने की योजना है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।