शेयर बाजार में सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 7% रिटर्न, जानिये आज किन स्टॉक्स पर लगाया दांव
समीत चव्हाण की पहले दिन की हिट कॉल Balaji Amines रही जिसने 5.14% का रिटर्न दिया
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 1:51 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये इस हफ्ते में कमाई के लिए किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में नये हफ्ते में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय, Angel One के समीत चव्हाण और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला होगा। पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।
KHILADI TOP CALLS Day - 1
पहले दिन की विभोर वार्ष्णेय की हिट कॉल Poonawalla Finance रही जिसने 2.15% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समीत चव्हाण की हिट कॉल Balaji Amines रही जिसने 5.14% का रिटर्न दिया
पहले दिन की आशीष कयाल की हिट कॉल CDSL रही जिसने 3.78% का रिटर्न दिया
KHILADI DAY-1 RETURN
पहले दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय के सुझाये कॉल्स ने 7.05% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये कॉल्स ने 3.25% का रिटर्न दिया
पहले दिन की समाप्ति पर आशीष कयाल के सुझाये कॉल्स ने 2.64% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाये गये आज के कमाई वाले स्टॉक्स
Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेयका कमाईवाला स्टॉकः BUY Finolex Industries
विभोर ने कहा कि इसमें 137 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 150 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Angel One के समीत चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY Dilip Buildcon
समीत ने इस स्टॉक में 251 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 238 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 295 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hikal
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 271 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 298 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 261 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Nippon Life India
आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 287 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 317 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 278 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।