एस्कॉर्ट्स कुबोटा (ESCORTS Kubota) ने सोमवार 1 अगस्त को अपनी जून तिमाही के लिए नतीजे जारी कर दिये। जिसके मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट 20 प्रतिशत घट गया जबकि कंपनी की आय 20 प्रतिशत बढ़ गई। कंपनी का EBITDA भी पहली तिमाही में कम रहा। कंपनी की पहली तिमाही में मार्जिन सालाना आधार पर 14.2% से घटकर 10% रही।
बाजार को कंपनी के नतीजे पसंद नहीं आये। आज इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। आज ESCORTS KUBOTA का शेयर सुबह 11.31 बजे एनएसई पर 5.28 प्रतिशत गिरकर या 91.05 रुपये गिरकर 1632 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में Escorts Kubota का नेट प्रॉफिट 20.4% घटकर 147.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 185.2 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में Escorts Kubota की आय 20.1% बढ़कर 2,014.9 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में आय 1,6772 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में Escorts Kubota का EBITDA 15.5% घटकर 201.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में EBITDA 238.8 करोड़ रुपये रहा था।
CLSA की ESCORTS KUBOTA पर राय
CLSA ने ESCORTS KUBOTA पर राय देते हुए इस पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। उन्होंने इस शेयर पर रेटिंग को घटाकर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस भी घटाया है। उन्होंने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 2069 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 1612 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
CLSA ने आगे कहा कि वॉल्यूम में कमी रहने के अनुमान के चलते उन्होंने FY23-24 के लिए इसका अर्निंग एस्टिमेट घटाकर 24%-26% किया है। उन्होंने इसके Ebitda मार्जिन को भी 400bp तक घटाया है। उनका कहना है कि कंपनी का मार्केट शेयर घटा है। इसके मार्जिन में भी कमजोरी नजर आई है।
JP MORGAN की ESCORTS KUBOTA पर राय
JP MORGAN ने ESCORTS KUBOTA पर राय देते हुए इसकी रेटिंग घटाई है। उन्होंने इस शेयर पर रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस भी घटाया है। उन्होंने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 1800 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 1612 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने FY23-25 के लिए इसका EPS अनुमान 4-13% तक घटाया है।
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी पर कमजोर मार्जिन और मार्केट शेयर का दबाव बना रहेगा। कंपनी सितंबर/अक्टूबर में अपना मिड-टर्म प्लान पेश कर सकती है। हालांकि शेयर को उसकी मजबूत कैश पोजीशन की वजह से सपोर्ट मिल सकता है।
आज बाजार बंद होने के समय Escorts Kubota का शेयर एनएसई पर 5.20 प्रतिशत या 89.60 रुपये गिरकर 1633.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)