Bloomberg पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त महीने में Larsen and Toubro (L&T) अकेला ऐसा निफ्टी स्टॉक था जिसपर हर एनालिस्ट बुलिश रहा है। इस स्टॉक को ट्रैक करने वाले सभी 41 एनालिस्ट ने इसमे खरीदारी की सलाह दी है। इसी तरह ICICI Bank और ITC भी एनालिस्टों के आंख का तारा रहे हैं। इन दोनों स्टॉक्स को कवर करने वाले एनालिस्टों में सिर्फ 1 ही एनालिस्ट ऐसा रहा है जिसने इन स्टॉक्स को Buy ऱेटिंग देने से परहेज किया है।
मध्य जून से अब तक L&T में 31 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। सरकार द्वारा देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को दिए जाने वाले पुश का एलएंडटी को जबरदस्त फायदा मिला है। जून 2022 के अंत तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 3,63,448 करोड़ रुपये पर थी। जिसमें अंतराष्ट्रीय ऑर्डर की हिस्सेदारी 28 फीसदी थी।
बड़े प्राइवेट बैंकों में शानदार प्रदर्शन करने वाला ICICI Bank भी एनालिस्टों को पसंद रहा है। इस स्टॉक को ट्रैंक करने वाले 53 एनालिस्टों में से 52 एनालिस्ट ने इसको Buy ऱेटिंग दी है। जबकि इसने इसको Hold रेटिंग दी है । मध्य जून से अब तक इस स्टॉक में 27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
ITC भी एनालिस्टों का पसंदीदा शेयर रहा है। इस स्टॉक को कवर करने वाले 37 एनालिस्टो में से 36 से इसको Buy कॉल दी है जबकि सिर्फ 1 एनालिस्ट ने इसको HOld कॉल दी है। ITC एफएमसीजी सेक्टर का सबसे सस्ता स्टॉक है। हाल के दिनों में कंपनी के रेवेन्यू में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के हॉटेल और आउटलुक में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला है।
HDFC Bank के साथ मर्ज की प्रक्रिया में चल रहा HDFC और SBI ऐसे 2 स्टॉक है जिनमें एनालिस्टों को वैल्यू उभरती नजर आ रही है। बतातें चलें कि HDFC देश का सबसे बड़ा मॉर्गेंज लैंडर है। एनालिस्टों का मानना है कि HDFC Bank के साथ इसके विलय से और वैल्यू क्रिएट होगी। वहीं एसबीआई भारत का सबसे बड़ा बैंक है। एनालिस्ट का मानना है कि यह स्टॉक काफी अंडरवैल्यूड है। एनालिस्टों का यह भी कहना है कि आगे देश में बढ़ती क्रेडिट ग्रोथ का फायदा एचडीएफसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को मिलेगा।
इसके अलावा SBI Life Insurance Co, Sun Pharmaceutical Industries, UPL, NTPC और Apollo Hospitals Enterprise ऐसे अगले 5 नाम है जिनपर एनालिस्ट सुपरबुलिश नजर आ रहे हैं।
एनालिस्टों को नहीं पसंद आ रहा आईटी सेक्टर
Bloomberg पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में JSW Steel को सबसे ज्यादा 'sell' और 'hold' कॉल मिली है। इस अवधि में 16 एनालिस्टों ने इस स्टॉक को 'sell' कॉल दिया है जबकि 9 एनालिस्टों ने इसको 'hold' कॉल दिया है। एनालिस्ट का मानना है कि यह स्टॉक ओवरवैल्यूड है। इसके साथ ही स्टील सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाएं भी कमजोर नजर आ रही है। इंटरनेशनल बाजार में स्टील के कीमतों में इसके हाई से 30-40 फीसदी की गिरावट हुई है। जो स्टील सेक्टर के लिए अच्छा नहीं है।
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो आईटी सेक्टर एक ऐसा सेक्टर है जिसमें एनालिस्ट सबसे ज्यादा निराशावादी रवैया रखते है। एनालिस्ट विकसित देशों में मंदी की आशंका को लेकर आईटी शेयरों पर बियरिश नजर आ रहा है। इनका मानना है कि अमेरिका और यूरोप के देशों में मंदी के कारण कंपनियां आईटी पर होने वाला अपना खर्च घटाएगी जिसके चलते आईटी कंपनियों के मुनाफे और कमाई पर असर देखने को मिलेगा।
इसके अलावा FMCG सेक्टर पर भी एनालिस्टों का नजरिया मंदी का है। इसमें भी Britannia Industries और Nestle India पर उनका सबसे ज्यादा मंदी का नजरिया है। इनका मानना है कि यह दोनों स्टॉक काफी ओवरवैल्यूड है। हाल के दिनों में ग्रामीण मार्केट में इनकी हिस्सेदारी बढ़ाने में सफलता नहीं मिली है। इसके अलावा खराब मानसून के कारण भी लोगों का उपभोक खर्च घट सकता है जिससे इन दोनों स्टॉक पर निगेटिव असर पड़ सकता है।
सीमेंट सेक्टर में Shree Cement और Asian Paints कच्चे माल की कीमतों में बढ़त के दौर में मार्जिन में दबाव की स्थिति से गूजर रहे है।हालांकि इनसे जुड़ी चिताओं में थोड़ी कमी आई है। फिर भी एनालिस्ट इन दोनों स्टॉक को लेकर सतर्क नजरिया रखते हैं।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)