Get App

L&T और फाइनेंशियल स्टॉक्स पर एनालिस्ट हैं बुलिश, FMCG और टेक शेयरों से बना रहे दूरी!

Bloomberg पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में JSW Steel को सबसे ज्यादा 'sell' और 'hold' कॉल मिली है। इस अवधि में 16 एनालिस्टों ने इस स्टॉक को 'sell' कॉल दिया है जबकि 9 एनालिस्टों ने इसको 'hold' कॉल दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 1:03 PM
L&T और फाइनेंशियल स्टॉक्स पर एनालिस्ट हैं बुलिश, FMCG और टेक शेयरों से बना रहे दूरी!
Bloomberg पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त महीने में Larsen and Toubro (L&T) अकेला ऐसा निफ्टी स्टॉक था जिसपर हर एनालिस्ट बुलिश रहा है।

Bloomberg पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त महीने में Larsen and Toubro (L&T) अकेला ऐसा निफ्टी स्टॉक था जिसपर हर एनालिस्ट बुलिश रहा है। इस स्टॉक को ट्रैक करने वाले सभी 41 एनालिस्ट ने इसमे खरीदारी की सलाह दी है। इसी तरह ICICI Bank और ITC भी एनालिस्टों के आंख का तारा रहे हैं। इन दोनों स्टॉक्स को कवर करने वाले एनालिस्टों में सिर्फ 1 ही एनालिस्ट ऐसा रहा है जिसने इन स्टॉक्स को Buy ऱेटिंग देने से परहेज किया है।

मध्य जून से अब तक L&T में 31 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। सरकार द्वारा देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को दिए जाने वाले पुश का एलएंडटी को जबरदस्त फायदा मिला है। जून 2022 के अंत तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 3,63,448 करोड़ रुपये पर थी। जिसमें अंतराष्ट्रीय ऑर्डर की हिस्सेदारी 28 फीसदी थी।

बड़े प्राइवेट बैंकों में शानदार प्रदर्शन करने वाला ICICI Bank भी एनालिस्टों को पसंद रहा है। इस स्टॉक को ट्रैंक करने वाले 53 एनालिस्टों में से 52 एनालिस्ट ने इसको Buy ऱेटिंग दी है। जबकि इसने इसको Hold रेटिंग दी है । मध्य जून से अब तक इस स्टॉक में 27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें