Anand Rathi ने Info Edge के शेयर में दी खरीदारी की सलाह, 1 महीने में 17% भाग सकता है ये स्टॉक

आनंद राठी के मुताबिक इसी सपोर्ट स्तर से इसके पहले भी Info Edge (Naukri) का स्टॉक चढ़कर 7000 तक के स्तर तक गया था

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement
Info Edge (Naukri) के शेयर में 2022 में अब तक 18% की गिरावट देखने को मिली है

इन्फो एज (नौकरी) (Info Edge (Naukri) के शेयर के भाव कुछ समय से दबाव में है, लेकिन इस समय काउंटर अपने अहम सपोर्ट स्तर के पास कारोबार कर रहा है। इसके पहले भी ये स्टॉक इस स्तर से घूमा था और इसमें 7,000 रुपये तक की एक जोरदार रैली देखी गई थी। घरेलू ब्रोकरेज और शोध फर्म आनंद राठी (domestic brokerage and research firm Anand Rathi) इस बात पर ध्यान दिलाया है।

ब्रोकरेज के अनुसार इस स्टॉक में डेली चार्ट पर मूविंग एवरेज कन्वर्जेन्स डाइवर्जेंस (MACD) पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ-साथ बुलिश बैट पैटर्न बना है जो आकर्षक लग रहा है। इस स्टॉक को इस महीने के लिए अपनी शीर्ष पिक बताते हुए आनंद राठी ने ट्रेडर्स को इसमें 5,450 के लक्ष्य के लिए 4,250 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ (17% से अधिक संभावित अपसाइड) के लिए एक महीने की अवधि के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है।

Dealing Rooms Check : आज इन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेज हाउसेज ने दी क्लाइंट्स को खरीदारी की सलाह


Info Edge के शेयरों में एक महीने में 8% से अधिक की गिरावट आई है, जबकि 2022 (इस साल आज की तारीख या YTD) में अब तक यह 18% से अधिक टूट चुका है। इंटरनेट कंपनी इंफो एज (इंडिया) प्राइवेट इंफो एज ऑनलाइन जॉब पोर्टल Naukri.com चलाती है। इसके साथ ही मैट्रिमोनी साइट Jeevansathi.com, रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म 99Acres.com और शैक्षिक वेबसाइट Shiksha.com भी चलाती है।

कंपनी का भारत के 43 शहरों में 62 ऑफिस हैं जहां 4049 कर्मचारी काम करते हैं। इसके अलावा कंपनी ने www.naukrigulf.com वेबसाइट के साथ खाड़ी के बाजार में भी कदम रखा है और वर्तमान में इसके कार्यालय दुबई, बहरीन, रियाद और अबू धाबी में हैं।

MG Motor ईवी चार्जिंग इंफ्रा के निर्माण के लिए बनायेगा नया वेंचर

कंपनी का तीसरी तिमाही (Q3) के दौरान अपने स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 90% से अधिक बढ़ा था जबकि सेल्स में 48% की वृद्धि दर्ज की गई थी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।