एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए एक नए उद्यम, एमजी चार्ज (new venture, MG Charge) की घोषणा की। इसका उद्देश्य 1,000 दिनों में पूरे भारत में रिहायशी इलाकों में 1,000 चार्जर लगाना है। एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस पहल की शुरुआत में, कंपनी 1,000 AC fast, टाइप 2 चार्जर लगायेगी। ये ऐसे चार्जर होंगे जो वर्तमान में और भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
इसके अलावा ये चार्जर सिम वाले (sim-enabled) होंगे और इसमें दूसरे चार्जर को भी जोड़ा जा सकेगा। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीवा चाबा (MG Motor India President and Managing Director Rajeev Chaba) ने कहा, "MG भारत में EV ecosystem को बढ़ाने के अपने मिशन की दिशा में लगातार काम कर रहा है। MG Charge के लॉन्च के साथ हम ग्राहकों की चार्जिंग चिंता को दूर करेंगे और EV lifestyle को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, " इस पहल के साथ ही अब हमारे पास अपने ग्राहकों के लिए 6-way charging solution होगा जो ग्राहकों को आश्वासन और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।"
MG Motor India ने कहा कि वह अपने भागीदारों और अन्य RWAs (resident welfare association) के साथ मिलकर भविष्य में कम्युनिटी चार्जर इंफ्रास्ट्रक्चर (community charger infrastructure) को मजबूत करना जारी रखेगी। इसका उद्देश्य ईवी अपनाने को बढ़ावा देने के लिए कई रिहायशी इलाकों में एक सहज और सुविधाजनक वाहन चार्जिंग उपलब्ध कराना है।
कंपनी ने कहा, "एमजी RWAs के साथ सहयोग करेगी और चार्जर लगाने के लिए एंड-टू-एंड मार्गदर्शन, समन्वय और समर्थन प्रदान करेगी। इससे चुनी हुई रिहायशी सोसाइटियों के लिए लागत की बचत होगी।" कंपनी ने हाल ही में सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए फोर्टम (Fortum) और टाटा पावर (Tata Power) के साथ साझेदारी की है।