Rupa and Company में आनंदराठी को दिख रहे कमाई के अच्छे मौके, क्या आप भी करेंगे निवेश

कंपनी भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में कारोबार करती है। कंपनी के पास एक बड़ा डिस्ट्रीब्यूएशन नेटवर्क है

अपडेटेड Sep 03, 2022 पर 11:07 AM
कंपनी महिलाओं और पुरुषों के इनरवियर , थर्मल वियर और फैशन वियर से संबंधित प्रोडक्ट बनाती है। इसमें मिड प्रीमियम और सुपर प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट आते है।

Rupa and Company  Share price: घरेलू ब्रोकरेज हाउस आनंदराठी Rupa and Company को लेकर बुलिश नजर आ रहा है। इस स्टॉक पर 1 सितंबर 2022 को जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में आनंदराठी ने कहा है कि Rupa and Company भारत की एक लीडिंग निटवेयर ब्रैंड है। कंपनी निटेड गारमेंट स्पेस के पूरे वैल्यू चेन में अपनी उपस्थिति रखती है और इनरवियर से लेकर फैशन वियर तक तमाम तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध करवाती है।

कंपनी महिलाओं और पुरुषों के इनरवियर , थर्मल वियर और फैशन वियर से संबंधित प्रोडक्ट बनाती है। इसमें मिड प्रीमियम और सुपर प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट आते है। कंपनी की अत्याधुनिक ईकाईयां वेस्टबंगाल , तमिलनाडू, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में स्थित है। कंपनी भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में कारोबार करती है। कंपनी के पास एक बड़ा डिस्ट्रीब्यूएशन नेटवर्क है। जिमसें 4 सेंट्रल वियर हाउस , 7 एक्सक्लूसिव ब्रांड हाउस में 1200 से ज्यादा डीलर और 1,25,000 से ज्यादा रिटेलर शामिल है।

इसके अलावा कंपनी अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Rupa online store, Amazon, Flipkart, Myntra के जरिए ऑनलाइन कारोबार भी करती है।


Eicher Motors पर शेयरखान को है भरोसा, कहा 4100 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद लें

आनंदराठी का कहना है कि कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफी मजबूत है और इसका वैल्यूएशन भी काफी आर्कषक है। ऐसे में इस स्टॉक में BUY रेटिंग के साथ 500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो कल के कारोबार में एनएसई पर यह शेयर 2.00 रुपये यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 336.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का इंट्राडे हाई 341.00 रुपये का था जबकि इंट्राडे लो 335.95 रुपये का था।

शुक्रवार के कारोबार में यह स्टॉक 340.90 रुपये पर खुला था जबकि गुरुवार को यह 338.50 रुपये पर बंद हुआ था। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 338.50 शेयरों का था।

04 मई 2022 को स्टॉक ने 585.05 रुपये का अपना 52 वीक हाई छुआ जबकि 20 जून 2022 को इसने 300.30 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 42.5 फीसदी नीचे है जबकि 52 वीक लो से 12.02 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,675.21 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।