आशीष कचोलिया ने Q4 में इस रियल एस्टेट स्टॉक में की खरीदारी, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश?

आशीष कचोलिया ने मार्च 2022 की तिमाही में 5 नए स्टॉक पोर्टफोलियो में शामिल किये हैं

अपडेटेड Apr 23, 2022 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
बिग व्हेल के नाम से मशहूर आशीष कचोलिया ने इस रियल इस्टेट कंपनी में 4.95 हिस्सेदारी खरीदी है

आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) शेयर बाजार के ऐसे निवेशकों में से एक हैं जिनके पोर्टफोलियो पर रिटेल निवेशकों द्वारा नजर रखी जाती है। रिटेल निवेशक उनके पोर्टफोलियो का अध्ययन करके अपना पोर्टफोलियो बनाते हैं। इस बीच जनवरी से मार्च 2022 की तिमाही के लिए सीएचडी डेवलपर्स (CHD Developers) के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में इस टॉप इन्वेस्टर का नाम सामने आया है। इनके पास कंपनी के जून 2020 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में रियल्टी कंपनी के शेयर थे। जुलाई से सितंबर 2020 तक कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कंपनी के व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची से इनका नाम गायब हो गया था। अब आशीष कचोलिया के पास फिलहाल कंपनी में 4.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में आशीष कचोलिया ने अपने स्टॉक पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। जनवरी से मार्च 2022 की तिमाही में आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में 5 नए स्टॉक शामिल हुए हैं। उन्होंने लगभग 10 शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है। जबकि कचोलिया ने 7 पोर्टफोलियो शेयरों में अपनी हिस्सेदारी को कम किया है। हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में आशीष कचोलिया ने दो शेयरों - पॉली मेडिक्योर (Poly Medicure) और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।

CHD Developers में आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी


मिंट में छपी खबर के मुताबिक वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही (Q4FY22) के लिए CHD डेवलपर्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार आशीष कचोलिया के पास कंपनी में 63,61,166 शेयर या 4.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका नाम लगभग दो साल के अंतराल के बाद कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में सामने आया है। उनका नाम जुलाई से सितंबर 2020 तिमाही तक कंपनी के व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची से हट गया था।

पिछले हफ्ते बाजार में 2% की गिरावट लेकिन इन स्मॉलकैप में 10-52% की बढ़त, जानिये अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

बाजार में 'बिग व्हेल' (‘Big Whale’) के नाम से लोकप्रिय आशीष कचोलिया अपनी ब्रोकिंग फर्म लकी सिक्योरिटीज (Lucky Securities) चलाते हैं। इसे उन्होंने 1995 में स्थापित किया था। उन्होंने वर्ष 1999 में बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Big Bull Rakesh Jhunjhunwala) के साथ हंगामा डिजिटल (Hungama Digital) की सह-स्थापना की थी। इसके बाद 2003 से कचोलिया ने अपना पोर्टफोलियो बनाना शुरू किया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।