आशीष कचोलिया ने चौथी तिमाही में इस मल्टीबैगर मेटल शेयर में खरीदी हिस्सेदारी, क्या आप भी चाहेंगे लेना

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इस मेटल स्टॉक में आशीष कचोलिया की 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 2:44 PM
आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक में पिछले 1 साल में करीब 225 प्रतिशत की तेजी नजर आई है

वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही (Q4FY22) में टॉप निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) ने अपने पोर्टफोलियो में 4 नए स्टॉक जोड़े हैं। इनमें से 3 मल्टीबैगर स्टॉक हैं। ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के शेयर उन 3 मल्टीबैगर शेयरों में से एक हैं। यह स्टॉक जनवरी से मार्च 20222 तिमाही के दौरान आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल हुआ है। मार्च 2022 तिमाही के लिए Gravita India के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार आशीष कचोलिया का नाम कंपनी के व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची में दिखाई दे रहा है।

हालांकि आशीष कचोलिया ने इन सभी शेयरों को एक बार में खरीदा या उन्होंने शेयर्स कैलिब्रेटेड तरीके से खरीदा इसका पता नहीं चल पाया। वैसे भी किसी लिस्टेड कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न खरीद और बिक्री के संबंध में विवरण नहीं देते हैं। लिस्टेड कंपनियां व्यक्तिगत शेयरधारकों के नाम तभी साझा करती हैं जब उनकी शेयरधारिता 1 प्रतिशत या उससे अधिक हो जाती है। इसलिए हो सकता है कि आशीष कचोलिया के पास दिसंबर 2021 की तिमाही में ग्रेविटा इंडिया के शेयर होंगे, लेकिन शेयरधारिता 1 प्रतिशत से कम रही होगी।

Gravita India शेयर के मूल्य का लेखा-जोखा


Gravita India के शेयर 2021 में भारतीय शेयर बाजार के मल्टीबैगर शेयरों में से एक हैं। पिछले एक साल में स्टॉक लगभग 90 रुपये से 298 रुपये तक बढ़ गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 225 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नए साल 2022 की शुरुआत के बाद से ये स्टॉक कंसोलिडेशन में है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले HCL Tech, Nestle India, Tata Elxsi और अन्य स्टॉक्स

Gravita India में आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी

मिंट में छपी खबर के मुताबिक Q4FY22 के लिए Gravita India के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार आशीष कचोलिया के पास 9,33,304 शेयर हैं। ये शेयर कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 1.35 प्रतिशत है। वहीं अक्टूबर से दिसंबर 2021 तिमाही के लिए Gravita India के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में आशीष कचोलिया का नाम कंपनी के व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची से गायब था। इसका मतलब उन्होंने ये शेयर हाल ही में खत्म हुए वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के दौरान खरीदे।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।