JSW Steel Q1 Results: मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर हुआ ₹4651 करोड़, रेवेन्यू में 10% का इजाफा

JSW Steel Q1 Results: जून 2026 तिमाही में खर्च 41830 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 40325 करोड़ रुपये के थे। कच्ची स्टील का प्रोडक्शन जून 2026 तिमाही में एक साल पहले से 3 प्रतिशत बढ़कर 6.59 मिलियन टन हो गया

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 4:39 PM
Q1 में JSW Steel ने आंध्र प्रदेश में 2 मिलियन टन सालाना क्षमता वाले स्टील प्लांट का कंस्ट्रक्शन भी शुरू किया।

JSW स्टील ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा (कंपनी के मालिकों के लिए) सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़कर 4651 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 2184 करोड़ रुपये था। इस तरह लगभग 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 47364 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 43147 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके खर्च 41830 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 40325 करोड़ रुपये के थे। JSW Steel का कच्ची स्टील का प्रोडक्शन जून 2026 तिमाही में एक साल पहले से 3 प्रतिशत बढ़कर 6.59 मिलियन टन हो गया। एक साल पहले यह 6.38 मिलियन टन था।

तिमाही के दौरान कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 16350 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से 2 मिलियन टन सालाना क्षमता वाले स्टील प्लांट का कंस्ट्रक्शन भी शुरू किया। JSW Steel, JSW ग्रुप का हिस्सा है। यह स्टील बनाने वाली भारत की 6 प्रमुख कंपनियों में से एक है।


JSW Steel के शेयर में 1 प्रतिशत की तेजी

17 जुलाई को दिन में कंपनी का शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत तक उछलकर 1242.90 रुपये के हाई तक गया। बाद में कीमत 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 1238.35 रुपये पर सेटल हुई। कंपनी का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। एक साल में शेयर 20 प्रतिशत की तेजी देख चुका है।

Federal Bank Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 37% बढ़ा, NII में 26% का इजाफा; शेयर ने लगाई 7% की छलांग

JSW One Platforms में बेचेगी 811 करोड़ के शेयर

JSW Steel के बोर्ड ने JSW One Platforms Limited (JOPL) के IPO में कंपनी के हिस्सा लेने को मंजूरी दे दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि कंपनी IPO के तहत ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर के तौर पर JOPL के 811 करोड़ रुपये तक के शेयर बेच सकती है। इस अमाउंट में बदलाव भी हो सकता है क्योंकि यह शेयर बिक्री लागू होने वाले कानूनों, बाजार की स्थितियों और जरूरी मंजूरियों पर निर्भर करती है। IPO के तहत प्राइस और अन्य डिटेल आगे चलकर सामने आएंगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।