बाजार की हाल की तेजी में ऑटो स्टॉक ने सबसे कम भागीदारी की है। हालांकि पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया पूरी गति से आगे बढ़ने और सेमी कंडक्टर की सप्लाई से जुड़ी मुश्किलें कम होने और ओमीक्रोन से जुड़ी चिंता घटने के साथ ही ऑटो स्टॉक्स में आगे आनेवाले कारोबारी सत्रों में जोरदार तेजी की उम्मीद बन रही है। ऐसे में निवेशक वैल्यू पिक के लिए ऑटो सेगमेंट पर अपनी नजर डाल रहे है। रिटेल निवेशकों की मुश्किल हल करते हुए दिग्गज निवेशक आशीष कोचालिया ने Igarashi Motors India को अपने पोर्टफोलियो में जगह दी है । गौरतलब है कि Igarashi Motors India ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी है।
Igarashi Motors India के अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक आशीष कोचालिया का नाम कंपनी के इंडिविजुअल शेयरहोल्डरों की सूची में है। वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी में आशीष कोचालिया की हिस्सेदारी 3,99,550 यानी 1.27 फीसदी थी।
हालांकि सितंबर तिमाही में कंपनी के शेयरहोल्डर पैटर्न पर नजर डालें तो इस अवधि के शेयर होल्डिंग पैटर्न में आशीष कोचालिया का नाम नहीं है। इसका मतलब यह है कि आशीष कोचालिया ने यह खरीदारी दिसंबर तिमाही में की है। आशीष कोचालिया के साथ ही दूसरे मार्केट एक्सपर्ट्स भी इस स्टॉक पर दावं लगाने के पक्ष में है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह स्टॉक नियर टर्म में 600 रुपये तक जा सकता है।
SMC Global Securities के मुदित गोयल का कहना है कि चार्ट पर यह स्टॉक काफी अच्छा नजर आ रहा है। इस स्टॉक में 570 रुपये के शॉर्ट टर्म लक्ष्य के लिए 500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ वर्तमान लेवलों पर खरीदारी की जा सकती है।
Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि यह स्टॉक हमें नियरटर्म में 600 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है। 500 रुपये तक के लेवल तक हमें इस स्टॉक में गिरावट पर खरीद की रणनीति के तहत पैसे लगाने चाहिए और इसके लिए 475 रुपये का स्टॉपल़ॉस रखना चाहिए।