अगस्त वायदा सीरीज की शुरुआत धमाकेदार, जानें Sharekhan के गौरव रत्नपारखी के ट्रेडिंग आइडियाज

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे 16700, 16800 और 16900 के लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Jul 29, 2022 पर 1:33 PM
Story continues below Advertisement
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी ने कहा कि 17000 के स्टॉपलॉस के साथ निफ्टी पर पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं

अगस्त वायदा सीरीज की शुरुआत धमाकेदार रही है। निफ्टी 4 मई के बाद 17000 के पार निकलने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी में कहीं ज्यादा मजबूती दिख रही है। अच्छी शुरुआत के बाद दोनों इंडेक्स में ऊपरी स्तरों पर हल्का दबाव दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कॉल राइटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी है। निफ्टी में 17100 पर कॉल और पुट राइटर्स के बीच कड़ी टक्कर है। वहीं 37500 और 3800 के स्तर पर अच्छी राइटिंग दिख रही है

ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे की राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी हैं। गौरव ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

NIFTY पर राइटर्स की रेंज


आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16700, 16800 और 16900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16600, 16500 और 16400 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

NIFTY BANK पर राइटर्ट की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 36500, 36600 और 36700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

सिर्फ 4 दिनों में 1 खिलाड़ी ने 11% और दूसरे ने 9% का रिटर्न कमाया, आज किन स्टॉक्स पर इन्होंने लगाया दांव

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 36200, 36100 और 36000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी की बाजार पर राय

गौरव ने कहा कि निफ्टी में जिनके पास पोजीशन है उन्हें इसमें 17300 के स्तर देखने को मिल सकते हैं लेकिन उन्हें 17000 पर सख्त स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। यदि निफ्टी 17000 के नीचे जाता है तो ट्रेडर्स चाहें तो इसमें शॉर्ट कॉल भी ले सकते हैं क्योंकि ये स्तर टूटने के बाद निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी के शानदार ट्रेड्स

India Cement Aug Fut : बेचें - 190 रुपये, लक्ष्य - 178 रुपये, स्टॉपलॉस - 195 रुपये

Axis Bank Aug Fut : बेचें - 730 रुपये, लक्ष्य - 690 रुपये, स्टॉपलॉस - 745 रुपये

गौरव रत्नपारखी का सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः ICICI BANK

सस्ता ऑप्शन बताते हुए गौरव रत्नपारखी ने कहा कि आज उन्होंने फाइनेंशियल सेक्टर से सस्ता ऑप्शन चुना है। उन्हें कमाई के लिए आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक पुट के दौर पर अच्छा लग रहा है। गौरव ने कहा कि इसकी अगस्त सीरीज की 810 के स्ट्राइक की पुट 19.85 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना भी नहीं भूलना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।