ऑटो शेयरों में तेजी, दिसंबर बिक्री आंकड़ों ने भरा जोश, Eicher और Tata Motors में सबसे ज्यादा तेजी

आज के शुरुआती कारोबार में Eicher Motors Ltd 4 फीसदी, Tata Motors करीब 2.2 फीसदी , Ashok Leyland 1.6 फीसदी, Hero MotoCorp 1.2 फीसदी और Bajaj Auto, TVS Motors, Maruti Suzuki India करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

अपडेटेड Jan 03, 2022 पर 12:42 PM
दिसबंर महीने में महीने दर महीने आधार पर Maruti Suzuki के डिस्पेच में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। चिप शॉर्टेज के बावजूद दिसंबर महीने में कंपनी का उत्पादन बढ़ा है।

3 जनवरी यानी आज के कारोबार में दिसंबर महीने के उम्मीद से बेहतर बिक्री आंकड़ों के दम पर ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल 12.05 बजे के आसपास निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि सेसेंक्स 583.6 अंक यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 58,837.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 168.40 अंक यानी 0.97 फीसदी की मजबूती के साथ 17,522.45 के स्तर पर नजर आ रहा है।

आज के शुरुआती कारोबार में Eicher Motors Ltd 4 फीसदी, Tata Motors करीब 2.2 फीसदी , Ashok Leyland 1.6 फीसदी, Hero MotoCorp 1.2 फीसदी और Bajaj Auto, TVS Motors, Maruti Suzuki India करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

मोतीलाल ओसवाल ने ऑटो सेक्टर पर जारी अपने नोट में कहा है कि सेमी कंडक्टर की सप्लाई में सुधार के चलते पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट को सपोर्ट मिला है लेकिन बढ़ती लागत के कारण टू-व्हीलर सेगमेंट में अभी रिकवरी नहीं आई है। जिसको ध्यान में रखते हुए हम बढ़ती मांग और स्थिर प्रतिस्पर्धी माहौल को देखते हुए 2 व्हीलर की तुलना मे 4 व्हीलर सेगमेंट को ज्यादा वरियता दे रहे हैं। उम्मीद है कि कमर्शियल व्हीकल साइकिल में मोमेंटम जारी रहेगा।


हम ऐसी कंपनियों पर दांव लगाने की वकालत करते है जिनकी ग्रोथ की संभावनाएं ज्यादा हैं, जिनकी बढ़ती डिमांड से सबसे ज्यादा फायदा होगा और जिनकी बैलेंसशीट सबसे मजबूत होगी।

ओमीक्रोन पर टिकी बाजार की नजर, जनवरी में यह 12 शेयर करा सकते है जोरदार कमाई

गौरतलब है कि दिसंबर में Royal Enfield ने 74,000 यूनिट बेची है जो कि पिछले महीने की तुलना में 43 फीसदी ज्यादा है। कंपनी की बिक्री में यह बढ़त इस स्थिति में देखने को मिली जब कंपनी के नए लॉन्च सेमी कंडक्टर की सप्लाई में दिक्कतों की वजह से प्रभावित हुए हैं।

दिसंबर महीने में Eicher Motors की 350cc की मोटरसाइकिल बिक्री तिमाही आधार पर 44 फीसदी बढ़ी है और यह 62.5 हजार यूनिट पर रही है। इस अवधि में कंपनी के एक्सपोर्ट में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

दिसंबर महीने में Tata Motors, Hyundai Motors India को पिछाड़ते हुए भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल सेलर बन गई है। करीब एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी टाटा मोटर्स की बिक्री सालाना आधार पर करीब 44 फीसदी बढ़ी है।

ऑटो एनालिस्ट का मानना है कि Tigor EV की नई लॉन्चिंग से आगे कंपनी के ईवी सेल्स में और बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हाल ही लॉन्च SUV Punch कंपनी के ICE (इंटरनल कमबश्चन इंजन ) मार्केट शेयर में बढ़ोतरी करेगी।

दिसबंर महीने में महीने दर महीने आधार पर Maruti Suzuki के डिस्पेच में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। चिप शॉर्टेज के बावजूद दिसंबर महीने में कंपनी का उत्पादन बढ़ा है। इसी तरह दिसंबर में Hero MotoCorp की बिक्री में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि TVS Motors की बिक्री 8 फीसदी घटी है। दिसंबर महीने में TVS Motors की घरेलू बिक्री 17 फीसदी घटी है जबकि एक्सपोर्ट 8 फीसदी बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।