पिछले कुछ दिनों से फोकस में रहा शुगर सेक्टर आज फिर से खबरों में है। सूत्रों के मुताबिक एथेनॉल मामले पर आज प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज चीनी मिलों और एथेनॉल उत्पादकों के साथ बैठक बुलाई है। सीएनबीसी-आवाज़ ने सूत्रों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ये बैठक आज शाम करीब 5 बजे से शुरू हो सकती है। पिछले दिनों सरकार ने गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर रोक लगा दी थी। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया था। इसके बाद से सरकार को चीनी मिलों के मैनेजमेंट और एथेनॉल उत्पादकों की तरफ से आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। इसके बाद पेट्रोलियम और फूड सेक्रेटरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्पष्ट किया था कि गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर लगी रोक अस्थायी है। अब देखना है कि क्या इस बैठक में चीनी मिलों को राहत मिलेगी।
