सेंसेक्स करीब 69 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी करीब 12 अंक नीचे कारोबार करता दिखा। निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील और डीआरएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज लैब, आईटीसी, टीसीएस, विप्रो और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में जेएसडब्ल्यू स्टील, जी एंटरटेनमेंट, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को, आईआरसीटीसी और पिडीलाइट के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21000, 21100 और 21200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21000, 20900 और 20800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47300, 47400 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47300, 47200 और 47000 के स्तर पर नजर आये।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
HDFC AMC Future : खरीदें - 3025 रुपये, टारगेट - 3100 रुपये, स्टॉपलॉस - 2990 रुपये
IDFC Bank Future : खरीदें - 87 रुपये, टारगेट - 92/97 रुपये, स्टॉपलॉस - 86 रुपये
Samvardhana Motherson Future : खरीदें - 97 रुपये, टारगेट - 102/110 रुपये, स्टॉपलॉस - 95 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः IndiaMart
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने IndiaMart पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि IndiaMart की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 112 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 128 से 145 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 80 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)