Get App

Mumbai to Vadodara Time: मुंबई से वडोदरा का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा! जानिए कब शुरू होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का वडोदरा-मुंबई सेक्शन 31 अगस्त तक चालू होने की उम्मीद है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आठ घंटे से घटकर चार घंटे रह जाएगा। 1,400 किलोमीटर लंबा और आठ-लेन वाला मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 8:59 AM
Mumbai to Vadodara Time: मुंबई से वडोदरा का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा! जानिए कब शुरू होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
Mumbai to Vadodara Time: मुंबई से वडोदरा के बीच पहले 8 घंटे लगते थे। अब यह समय आधा हो जाएगा

Mumbai to Vadodara Time: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार (28 जून) को कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का वडोदरा-मुंबई सेक्शन इस साल 31 अगस्त तक चालू होने की उम्मीद है। सीएम ने कहा इससे मुंबई और वडोदरा के बीच यात्रा का समय लगभग आठ घंटे से घटकर चार घंटे रह जाएगा। भारत के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक, 1,400 किलोमीटर लंबा और आठ-लेन वाला मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार द्वारा लगभग ₹1 लाख करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। यह हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों को जोड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान, फडणवीस ने प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया।

फडणवीस ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा फायदा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) से इसका सीधा जुड़ाव है। इससे उत्तर भारत से JNPA तक सामान का ट्रांसपोर्ट तेज, ज्यादा कुशल और किफायती हो जाएगा। वडोदरा-मुंबई कॉरिडोर का महाराष्ट्र सेक्शन लगभग 157 किलोमीटर लंबा है और इसे लगभग ₹24,000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

इसे हाईटेक एक्सप्रेस वे को सात कंस्ट्रक्शन पैकेज में बांटा गया है। पांच पैकेज का काम पूरा हो चुका है। अब वे ट्रैफिक के लिए तैयार है।, जबकि बाकी दो के अगस्त 2026 तक पूरे होने की उम्मीद है। फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि योजना पूरे महाराष्ट्र सेक्शन को 31 अगस्त, 2026 तक ट्रैफिक के लिए खोलने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें