Bandhan Bank Q1 Result: मुनाफा 138% चढ़कर हुआ 886 करोड़, एसेट क्वालिटी में दिखी कमजोरी

बंधन बैंक के प्रोविजन में गिरावट और शुद्ध ब्याज आय में बढ़त के कारण बैंक के नतीजे अच्छे आये हैं

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 5:06 PM
बंधन बैंक का मुनाफा 138 प्रतिशत बढ़कर 886.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा 373.1 करोड़ रुपये रहा था

कोलकाता स्थित निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने आज शुक्रवार 22 जुलाई को वित्त वर्ष 2023 की जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही के लिए शानदार नतीजे पेश किये। इस अवधि में बैंक के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 137.6 प्रतिशत की भारी बढ़त देखने को मिली। प्रोविजन में कमी और शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोत्तरी की वजह से बैंक के नतीजे अच्छे रहे। हालांकि बैंक की एसेट क्वॉलिटी कमजोर रही।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में बैंक का मुनाफा 138 प्रतिशत बढ़कर 886.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 373.1 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 18.9 प्रतिशत बढ़कर 2,514.4 करोड़ रुपये रही क्योंकि इसी तिमाही में बैंक के लोन बुक और डिपॉजिट्स में से प्रत्येक में 20.3 प्रतिशत की बढ़त भी देखने को मिली।


बंधन बैंक ने कहा कि जून 2022 की तिमाही में सालाना आधार पर टोटल एडवांसेज 20.3 प्रतिशत बढ़कर 96,649.7 रुपये हो गया जबकि इसी अवधि में टोटल डिपॉजिट्स 20.3 प्रतिशत बढ़कर 93,057.0 करोड़ रुपये हो गया।

UltraTech Cement Q1 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 1584 करोड़, आय बढ़कर हुई 15,164 करोड़ रुपये

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में बैंक का प्रोविजंस 56 प्रतिशत घटकर 642.4 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का प्रोविजंस 1,460.9 करोड़ रुपये रहा था।

बंधन बैंक ने कहा कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में बैंक की अन्य आय (ब्याज के अतिरिक्त आय) 46.6 प्रतिशत घटकर 329.7 करोड़ रुपये रही जबकि इसी तिमाही में प्रोविजन के पहले बैंक का ऑपरेटिंग मुनाफा 7 प्रतिशत घटकर 1,820.6 करोड़ रुपये रहा।

आज बैंक के नतीजे का इसके शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिला और ये बीएसई पर 1 प्रतिशत चढ़कर 286.25 रुपये पर बंद हुआ

नतीजों पर बात करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्रशेखर घोष (Chandra Shekhar Ghosh, Managing Director, and CEO) ने कहा कि एसेट क्वालिटी और क्रेडिट कॉस्ट स्थिर होने के साथ ही वित्त वर्ष 2023 में उनका फोकस बैलेंस शीट बढ़ाने पर होगा। इसके साथ ही बैंक अपना कारोबार बढ़ाने के लिए देश में अन्य स्थानों पर शाखाएं खोलेगी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।