आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी मानी जाने वाली अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (UltraTech Cement Ltd) ने आज 22 जुलाई को अपने जून 2022 की तिमाही के लिए नतीजे घोषित कर दिये हैं। कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। जबकि कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट नजर आई है। जबकि सालाना आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
नतीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर अल्ट्राटेक सीमेंट का वित्तीय वर्ष 23 की जून तिमाही में मुनाफा 1584 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1249 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं सालाना आधार कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा जून तिमाही में घटकर 1584 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1702 करोड़ रुपये रहा था
सालाना आधार पर कंपनी की कंसोलिडेटेड आय जून तिमाही में बढ़कर 15,164 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 11,830 करोड़ रुपये रही थी।
जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का EBITDA घटकर 3,095 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 3,308 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की EBITDA मार्जिन 27.96% से घटकर 20.41% रही।
सेल्स वॉल्यूम और कैपासिटी यूटिलाइजेशन की बात करें तो सालाना आधार पर कंपनी का डोमेस्टिक सेल्स वॉल्यूम 19% रहा जबकि सालाना आधार पर इसका कैपेसिटी यूटिलाइजेशन पिछले साल की जून तिमाही के 73% से बढ़कर इस साल की जून तिमाही में 83% रहा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)