Bandhan Bank के शेयर में 7% का उछाल, जेफ्रीज ने क्यों दी खरीद की सलाह

बंधन बैंक के शेयर में बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 7 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली और शेयर 283 रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 12:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBI) द्वारा माइक्रोफाइनेंस लेंडिंग के नियमों को लचीला किए जाने का फायदा बंधन बैंक को मिला है

Bandhan Bank Share : बंधन बैंक के शेयर में बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान 7 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली और शेयर 283 रुपये पर पहुंच गया। दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा माइक्रोफाइनेंस लेंडिंग के नियमों को लचीला किए जाने का फायदा बंधन बैंक को मिला है। जेफ्रीज ने इस खबर को एनबीएफसी-एमएफआई के साथ ही बंधन बैंक जैसे बैंकों के लिए पॉजिटिव माना है। ये नॉर्म्स 1 अप्रैल, 2022 से लागू होंगे।

आरबीआई ने हटाई माइक्रो लेंडिंग की सीमा

ग्लोबल ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, “आरबीआई ने माइक्रो लेंडिंग के नियमों में एनबीएफसी-एमएफआई के लिए 10 फीसदी की सीमा हटा दी है। इस प्रकार घरेलू इनकम पर एमएफआई लोन की लिमिट 1.25-2 लाख से बढ़कर सालाना 3 लाख रुपये हो गई है। साथ ही NBFC के लिए लोन मिक्स में भी ढील दी गई है।”

Paytm : Q4 के शुरुआती दो महीनों में बांटे 449% ज्यादा कर्ज, GMV 105% बढ़ा


जेफ्रीज की 380 रुपये के टारगेट के साथ खरीद की सलाह

जेफ्रीज ने 380 रुपये के टारगेट के साथ बंधन बैंक के शेयरों पर खरीद की सलाह दी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने ओमीक्रोन वेव (Omicron wave) के चलते कलेक्शन में कमी, आरबीआई द्वारा जल्द जारी होने वाले नए माइक्रोलोन फ्रेमवर्क से जुड़े नियम और कमजोर आर्थिक सुधार जैसे रिस्क का उल्लेख भी किया है।

आरबीआई के माइक्रोफाइनेंस लोन्स के लिए संशोधित नियमों में नॉर्म्स को लेंडर्स के अनुकूल बनाने और एनबीएफसी-एमएफआई को नियंत्रण मुक्त बनाने पर जोर दिया गया है। ब्रोकरेज ने कहा कि जून, 2021 में जारी ड्राफ्ट की तुलना में ये बदलाव आसान हैं।

नया फ्रेमवर्क NBFC-MFI के लिए पॉजिटिव

जेफ्रीज ने कहा, “संशोधित फ्रेमवर्क एनबीएफसी-एमएफआई के लिए सबसे पॉजिटिव हैं, क्योंकि यह सभी इकाइयों के लिए एक समान नॉर्म्स की मांग करते हैं। कुछ प्रमुख लिस्टेड एनबीएफसी-एमएफआई में क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, स्पंदना स्फूर्ती और सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क शामिल हैं।” ये नियम बंधन जैसे बैंकों और यहां तक कि स्माल फाइनेंस बैंकों के लिए कुछ पॉजिटिव हैं।

आगे लेंडर्स को एमएफआई लोन के लिए प्राइसिंग नीति पर बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी और एमएफआई के लिए स्प्रेड पर 10 फीसदी की सीमा खत्म हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।