इस एग्रोकेमिकल स्टॉक ने 100 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान, क्या है आपके पास?

Bayer CropScience Limited :  21,300 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी भारत में मुख्य रूप से क्रॉप साइंस से जुड़ी है और यह एन्वायरमेंट साइंस, सीड्स और क्रॉप प्रोटेक्शन जैसे क्षेत्रों में काम करती है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 8:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुधवार, 9 नवंबर को Bayer CropScience का शेयर 1.74 फीसदी मजबूत होकर 4,740.50 रुपये पर बंद हुआ
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bayer CropScience Limited :  एग्रोकेमिकल सेक्टर से जुड़ी लॉर्ज कैप कंपनी बेयर क्रॉपसाइंस लि. ने अपने इनवेस्टर्स के लिए बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। कंपनी 100 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) देने जा रही है। बेयर क्रॉपसाइंस 21,300 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ एक मल्टीनेशनल कंपनी है। कंपनी को मुख्य रूप से हाईटेक पॉलिमर, एग्रीकल्चर और हेल्थकेयर सेक्टर में विशेषज्ञता हासिल है।

    भारत में Bayer की प्रमुख डिवीजन क्रॉप साइंस से जुड़ी है और यह एन्वायरमेंट साइंस, सीड्स और क्रॉप प्रोटेक्शन जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

    एक साल में कितना दिया रिटर्न


    बुधवार, 9 नवंबर को Bayer CropScience का शेयर 1.74 फीसदी मजबूत होकर 4,740.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में शेयर ने 9 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि, 2022 में शेयर लगभग 4 फीसदी और एक साल में 3 फीसदी कमजोर हुआ है।

    Divis Lab में 5% से ज्यादा हुई LIC की हिस्सेदारी, जानिए किस भाव पर खरीदे नए शेयर

    अंतरिम डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

    Bayer CropScience ने बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 9 नवंबर 2022 को कंपनी की बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 100 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है। यह Interim Dividend 8 दिसंबर, 2022 को बैंक ट्रांसफर के जरिये इलेक्ट्रॉनिकली दे दिया जाएगा। इसके लिए इलिजिबल शेयरहोल्डर तय करने के उद्देश्य से शनिवार, 19 नवंबर, 2022 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

    Axis Bank में SUUTI की 1.55% हिस्सेदारी बेचेगी भारत सरकार, 830 रुपये के भाव पर बिक्री के लिए रखे जाएंगे शेयर

    कैसे रहे सितंबर तिमाही के नतीजे

    कंपनी की सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान नेट सेल्स सालाना आधार पर 12.92 फीसदी घटकर 1,451.90 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,667.40 करोड़ रुपये रही थी। वहीं, इसी अवधि कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 40 फीसदी घटकर 229 करोड़ रुपये रह गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।