भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 10 मार्च को शुरुआती डील्स में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel ने घोषणा की कि उसने अवाडा क्लीनटीएन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (Avaada CleanTN Project Private Limited) में 9 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला। Bharti Airtel ने कैप्टिव पावर प्लांट के स्वामित्व और संचालन के लिए ये समझौता किया है।
