लिस्टिंग के 2 महीने के भीतर IPO प्राइस से 100% उछल गया Bharti Hexacom का शेयर

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती हेक्साकॉम लिमिटेड का शेयर 26 जून को 18% तक चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन बढ़त रही। यह स्टॉक 26 जून को 1,167.20 रुपये पर खुला और 1,368.60 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी के साथ ही भारती हेक्साकॉम का स्टॉक 570 रुपये के अपने IPO प्राइस के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुका है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 9:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारती हेक्साकॉम के शेयरों ने अप्रैल 2024 में स्टॉक मार्केट में एंट्री की थी।

Bharti Hexacom stock: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती हेक्साकॉम लिमिटेड का शेयर 26 जून को 18% तक चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन बढ़त रही। यह स्टॉक 26 जून को 1,167.20 रुपये पर खुला और 1,368.60 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी के साथ ही भारती हेक्साकॉम का स्टॉक 570 रुपये के अपने IPO प्राइस के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुका है।

भारती हेक्साकॉम के शेयरों ने अप्रैल 2024 में स्टॉक मार्केट में एंट्री की थी। 26 जून की बढ़ोतरी को ध्यान में रखें, तो कंपनी का स्टॉक सिर्फ दो महीने में अपने स्टॉक प्राइस से 100% से ज्यादा चढ़ चुका है। बाजार के एक्सपर्ट्स ने बाजार में एंट्री के समय स्टॉक में डबल डिजिट रिटर्न की उम्मीद जताई थी। शेयर बाजार के खिलाड़ियों ने कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल को ध्यान में रखते हुए स्टॉक को लॉन्ग टर्म में रखने की सलाह दी थी।

मेहता इक्विटीज के राजन शिंदे ने बताया कि भारती हेक्साकॉम शेयर बाजार के बदलते ट्रेंड्स और कंज्यूमर्स की पसंद का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक और ब्रोकरेज फर्म के प्रथमेश मस्डेकर ने बताया कि उन्हें आने वाले समय में कंपनी की बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद है। उन्होंने कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों को मीडियम से लॉन्ग टर्म तक शेयरों को होल्ड करने की सलाह दी है ।


भारती हेक्साकॉम, भारती एयरटेल की सब्सिडियरी है और इसकी शुरुआत 20 अप्रैल, 1995 को हुई थी। कंपनी राजस्थान और देश के नॉर्थईस्ट टेलीकम्युनिकेशन सर्किल में मोबाइल सर्विस चलाती है। नॉर्थईस्ट टेलीकम्युनिकेशन सर्किल में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं। भारती हेक्साकॉम की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का इरादा इस साल मार्च तक सभी शहरी इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में 5जी सर्विस पहुंचाना है।

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल के 5जी प्लस ऑफर में 4जी के मुकाबले 30 गुना तेज डाउनलोड स्पीड है। साथ ही, ग्राहकों को अब किफायती दरों पर 5जी हैंडसेट सिस्टम में ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।