बैंक निफ्टी में दिखा ब्रेकआउट, ये 5 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे ना चूके नजर

अब बैंकिंग शेयरों का गिरावट का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में इस स्पेस में एक बार फिर तेजी आती दिखेगी और इस तेजी में आईसीआईसीआई बैंक लीडर के तौर पर काम करेगा.

अपडेटेड Jan 03, 2022 पर 4:54 PM
SBI और Canara Bank जैसे बैकिंग शेयर बेहतर दांव साबित हो सकते हैं। इन दो सरकारी बैंकों के अलावा रवि सिंघल की HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank में भी खरीदारी की सलाह है।

35,450 के ऊपर टिके रहने के बाद बैंक निफ्टी ने आज दायरे से निकल कर फ्रेश ब्रेकआउट दिया है। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक बैंकिंग इंडेक्स में आज अच्छी मजबूती देखने को मिली। अगर आनेवाले कारोबारी सत्रों में फोलोअप बाइंग देखने को मिलती है तो ट्रेडरों की तरफ से हमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलेगी जिससे बैंकिंग शेयरों में नई खरीदारी आएगी।

बाजार जानकारों का कहना है कि आम तौर पर जनवरी का महीना सरकारी कंपनियों के शेयरों के लिए अच्छा रहता है। जानकारों को आगे निफ्टी बैंक इंडेक्स में और मजबूती की संभावना दिख रही है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि SBI और Canara Bank खरीदारी के नजरिए से अच्छे नजर आ रहे है। वहीं प्राइवेट बैंकों में HDFC Bank,ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank निवेशकों के लिए बेहतर दांव साबित हो सकते हैं।

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि अगर हम बैंक निफ्टी पर नजर डालें तो यह इंडेक्स अपने 5वें दौर की गिरावट को पूरा करने की स्टेज में नजर आ रहा है औऱ अब यह गिरावट के आखिरी दौर में है। इसके बाद बैंक निफ्टी में अब और ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। ऐसे में निवेशकों को इस गिरावट में नए साल के लिए अच्छे बैकिंग शेयरों में खरीदारी का अच्छा मौका मिल रहा है क्योंकि हमें उम्मीद है कि आगे बुल मार्केट कायम रहेगा।


Sensex 900 अंक से ज्यादा भागा, Nifty 17600 के पार, जानिए इस रैली की क्या रही वजह?

GCL Securities के रवि सिंघल का भी कहना है कि निफ्टी बैंक इंडेक्स ने अपने हालिया दायरे से निकलकर 35450 के स्तर पर फ्रेश ब्रेकआउट दिया है। अब यह अपने 200 DEMA के ऊपर कारोबार कर रहा है जो बैंकिंग सेक्टर में नई रैली का एक संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि आम तौर पर जनवरी महीने में भारतीय स्टॉक मार्केट में सरकारी कंपनियों का दबदबा रहता है। ऐसे में SBI और Canara Bank जैसे बैकिंग शेयर बेहतर दांव साबित हो सकते हैं। इन दो सरकारी बैंकों के अलावा रवि सिंघल की HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank में भी खरीदारी की सलाह है।

5paisa.com रुचित जैन का कहना है कि ICICI Bank 2021 में बैकिंग स्पेस का आउटपरफॉर्मरों में एक रहा है और इसने बैंकिंग स्पेस में दूसरे शेयरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब बैंकिंग शेयरों का गिरावट का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में इस स्पेस में एक बार फिर तेजी आती दिखेगी और इस तेजी में आईसीआईसीआई बैंक लीडर के तौर पर काम करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।