Get App

BSE ने 13.5 रुपये/शेयर डिविडेंड का किया ऐलान, एक साल में दे चुका है 191% का दमदार रिटर्न

बीएसई ने मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 71.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जो बीते साल समान तिमाही के 31.7 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट की तुलना में दोगुना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 2:07 PM
BSE ने 13.5 रुपये/शेयर डिविडेंड का किया ऐलान, एक साल में दे चुका है 191% का दमदार रिटर्न
बीएसई ने हाल में शेयरहोल्डर्स को एक इक्विटी शेयर के बदले में दो के अनुपात में बोनस शेयर अलॉट किए हैं

BSE Shares : देश के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज बीएसई वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति शेयर 13.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी है। इससे पहले कंपनी ने मार्च, 2022 में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था।

बीएसई ने एनएसई (NSE) में दी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “11 मई, 2022 को हुई कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 13.50 रुपये के डिविडेंड के भुगतान की सिफारिश की गई है। इस प्रस्ताव पर आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी होगी।”

मार्च तिमाही में दोगुने से ज्यादा प्रॉफिट

वहीं, बीएसई ने मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 71.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जो बीते साल समान तिमाही के 31.7 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट की तुलना में दोगुना ज्यादा है। इस अवधि के दौरान बीएसई का रेवेन्यू 152 करोड़ रुपये से बढ़कर 204 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें