सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेजेस ने आज टाटा ग्रुप के इस दिग्गज स्टील स्टॉक में दांव लगाने की सलाह दी। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स की इसमें BTST करने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी गी है। डीलर्स के मुताबिक नतीजों से पहले शेयर में HNIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है। इसके आगे डीलर्स को शेयर में 30-40 रुपये की तेजी की उम्मीद है। शेयर में आज नए लॉन्ग बने हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में आज इस हैवीवेट में खरीदारी करने की सलाह डीलर्स ने दी है। डीलिंग रूम्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं शेयर में आज नए लॉन्ग बनते हुए दिखाई दिये हैं। यतिन ने कहा कि डीलर्स की तरफ से पोजीशनल 2300-2320 प्रति शेयर के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह दी गई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)